एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: NIA ने आतंकी हमले के मामले में जैश प्रमुख मसूद अजहर समेत 12 के खिलाफ दायर की चार्जशीट

NIA News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे के पहले वहां हुए आतंकवादी हमले में आज एनआईए ने 12 आतंकवादियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली यात्रा अप्रैल महीने में सांबा में किया था. इस यात्रा से ठीक 2 दिन पहले उसी जगह पर आतंकवादी हमले हुए थे. इसके खिलाफ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने 12 लोगों के खिलाफ आज विशेष अदालत में चार्जशीट दायर किया है, उसमें प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर अल्वी उर्फ मौलाना के अलावे उसके 4 पाकिस्तानी साथियों का नाम भी शामिल हैं. सबसे पहले इस मामले में 22 अप्रैल को जम्मू के बाहु फोर्ट थाने में मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद 26 अप्रैल को एनआईए ने दोबारा मामला दर्ज किया था.


22 अप्रैल को हुआ था हमला

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख के अलावा 5 कश्मीरी नागरिकों के खिलाफ भी यहां की एक विशेष अदालत में चार्जशीट दायर किया गया है. पाकिस्तान से एक सुरंग के माध्यम से घुसपैठ करने वाले 2 आतंकवादियों को सेना ने 22 अप्रैल को ही मार गिराया था. इसी जगह पर प्रधानमंत्री मोदी की 2 दिन बाद यात्रा होने वाली थी. इस मुठभेड़ में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी की जान भी चली गयी थी. इसके अलावा दो पुलिसकर्मी के साथ 9 और लोग घायल हो गये थे.

12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट

एनआईए ने कहा कि ‘‘कश्मीर में गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादियों, उनके पाकिस्तानी आकाओं और प्रतिबंधित संगठन जैश के आतंकवादियों के बीच साजिश रचे जाने से जुड़े मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया.’’एनआईए ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा को रोकने के लिए जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर के फकीरा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग खोदी गयी थी.अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की गतिविधि को रोक दिया था. जम्मू शहर के बाहरी इलाके में सुंजवान क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गए थे.

 कौन-कौन से लोगों के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट
 
एनआईए ने कहा कि अजहर के अलावा चार्जशीट  में पाकिस्तानी आतंकवादियों रऊफ असगर अल्वी उर्फ अब्दुल रऊफ असगर (बहावलपुर), मोहम्मद मुसद्दिक उर्फ डॉक्टर उर्फ अब्दुल मन्नान उर्फ वाहिद खान (सियालकोट), शाहिद लतीफ उर्फ छोटा शाहिद उर्फ नूर अल दीन (गुजरांवाला-पंजाब) और मसूद इलियास कश्मीरी उर्फ अबू मोहम्मद (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) के नाम हैं.

2 मारे जा चुके आतंकवादियों के नाम भी शामिल
 
एनआईए के अनुसार आरोप पत्र में पुलवामा निवासी शफीक अहमद शेख, आबिद मुश्ताक मीर और आसिफ अहमद शेख तथा अनंतनाग निवासी बिलाल अहमद वागा और मोहम्मद इशाक चोपन के भी नाम हैं. इस चार्जशीट में दो मारे जा चुके आतंकवादियों के नाम भी इसमें दर्ज किये गये हैं. उन्होंने कहा कि मारे गये आतंकियों के खिलाफ आरोप कमजोर हो जाते हैं.
 
ये भी पढ़ें : 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget