एक्सप्लोरर

NIA ने वाराणसी से IS के ऑपरेटिव को किया गिरफ्तार, दिल्ली में भी छापेमारी

NIA Raid In Delhi: एनआईए के एक प्रवक्ता के मुताबिक बासित भारत के खिलाफ हिंसक जेहाद छेड़ने के लिए युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा था ताकि उनको आईएसआईएस में भर्ती किया जा सके.

NIA Arrest IS Operative: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने वाराणसी (Varanasi) से बुधवार को आईएसआईएस (ISIS) आतंकी बासित कलाम सिद्दीकी (Basit Kalam Siddiqui) को गिरफ्तार किया है. एनआईए (NIA) की टीम ने उनके दो ठिकानों पर छापा मारा जहां से तमाम आपत्तिजनक दस्तावेज, हाथ से लिखे कई नोट्स, लैपटॉप, मोबाइल और पेन ड्राइव बरामद की गई.

एनआईए के मुताबिक बासित पिछले कई वर्षों से सबको आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसा रहा था. एनआईए ने आईएसआई को लेकर पहले से दर्ज एक मामले में आज वाराणसी और दिल्ली में रेड की थी. अफगानिस्तान में स्थित अपने आईएसआईएस संचालकों के निर्देश पर वह एक विस्फोटक 'ब्लैक पाउडर' बनाने की कोशिश कर रहा था.

साथ ही आईईडी के निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाले अन्य घातक रासायनिक पदार्थों का उपयोग करना भी सीख रहा था. वह महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और नागरिक आबादी पर आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए अपने द्वारा संचालित कई टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से विस्फोटक बनाने का भी प्रशिक्षण दे रहा था.

सबूतों के आधार पर एनआईए ने की है कार्रवाई
एनआईए ने यह गिरफ्तारी पिछले साल दिल्ली में दर्ज हुए एक केस की जांच में मिले सबूतों के आधार पर की है. एनआईए के एक प्रवक्ता के मुताबिक बासित भारत के खिलाफ हिंसक जेहाद छेड़ने के लिए युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा था ताकि उनको आईएसआईएस में भर्ती किया जा सके.

पिछले साल एनआईए ने आईएसआईएस के 'वॉयस ऑफ हिंद' मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद गहनता से जांच की तो पता चला कि वाराणसी का बासित कलाम सिद्दीकी इसमें बेहद सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

आईएसआईएस की मुहिम को कौन दे रहा था बढ़ावा?
यह माड्यूल सोची समझी साजिश के तहत ऑनलाइन प्रचार को एक नई ऑनलाइन पत्रिका 'वॉयस ऑफ खुरासान' के जरिए आईएसआईएस की मुहिम को बढ़ावा दे रहा था. वहीं बासित कलाम आईएसआईएस के टॉप लीडर्स से सीधे संपर्क में था.

वह 'वॉयस ऑफ खुरासान' पत्रिका के माध्यम से आईएसआईएस (ISIS) के प्रचार सामग्री के निर्माण, प्रकाशन और प्रसार में शामिल था. वह सक्रिय आईएसआईएस आतंकवादियों के साथ युद्ध में शामिल होने के लिए खुरासान को 'हिजरत' करने की भी तैयारी कर रहा था.

Congress President Election: 26 अक्टूबर को सोनिया गांधी की जगह लेंगे खड़गे, बोले- पार्टी में कोई भी बड़ा-छोटा नहीं। 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
‘स्टूडेंट्स को माफी की नहीं जरूरत, उनसे मांगे माफी’, राहुल का PM मोदी पर हमला
‘स्टूडेंट्स को माफी की नहीं जरूरत, उनसे मांगे माफी’, राहुल का PM मोदी पर हमला
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget