एक्सप्लोरर

मंगलुरु ब्लास्ट केस में NIA ने दो आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, IS से जुड़े होने का दावा

Mangaluru Blast Case: मंगलुरु में पिछले साल नवंबर में हुए आईएस प्रायोजित प्रेशर कुकर विस्फोट केस में एनआईए ने दो आरोपियों के खिलाफ बुधवार (29 नवंबर) को चार्जशीट फाइल कर दी है.

Mangaluru Blast Case: कर्नाटक के मंगलुरु में पिछले साल नवंबर में हुए इस्लामिक स्टेट (आईएस) प्रायोजित प्रेशर कुकर विस्फोट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो आरोपियों के खिलाफ बुधवार (29 नवंबर) को चार्जशीट फाइल की है. आरोपियों में से एक, मोहम्मद शारिक जोक‍ि 19 नवंबर 2022 को एक ऑटो-रिक्शा में प्रेशर कुकर आईईडी ले जा रहा था उस समय में उसमें अचानक विस्फोट हो गया था. 

एनआईए का कहना है क‍ि आरोपी ने हिंदू समुदाय के बीच आतंक फैलाने के मकसद से मंगलुरु के कादरी मंजुनाथ मंदिर में आईईडी लगाने की योजना बनाई थी लेकिन कम तीव्रता वाला बम गलती से रास्ते में फट गया था. इसको लेकर 23 नवंबर 2022 को आईपीसी की धारा 120बी और 307 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला (आरसी-47/2022/एनआईए/डीएलआई)  दर्ज किया गया था.  

ग‍िरफ्तार आरोप‍ियों के ख‍िलाफ एनआईए चलाएगी मुकद्दमा 
 
एनआईए ने शारिक को उसके सह-अभियुक्त साथी सैयद शारिक के साथ जुलाई 2023 में गिरफ्तार क‍िया था. एनआईए ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाते हुए आरोप पत्र दाखिल किया है. 

साजिश के तहत तैयार मोहम्मद शारिक ने तैयार क‍िया था प्रेशर कुकर आईईडी बम 

एनआईए की जांच के अनुसार, शारिक और सैयद ने एक ऑनलाइन हैंडलर के साथ मिलकर खिलाफत (शरिया कानून) स्थापित करने की साजिश के तहत विस्फोट की योजना बनाई थी. साजिश के तहत, मोहम्मद शारिक ने प्रेशर कुकर आईईडी तैयार किया था और सैयद यासीन ने विस्फोटक के लिए सामग्री सहायता प्रदान की थी. 

कर्नाटक सरकार ने केंद्र से की थी एनआईए जांच की मांग 

गौरतलब है कि इस बलास्‍ट का मुख्य आरोपी मोहम्मद शारिक शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली का रहने वाला है. मंगलुरू के बाहरी इलाके में हुए आईईडी बलास्‍ट शारिक 45 फीसदी जल गया था जबकि ऑटोरिक्शा चालक भी घायल हो गया था. मुख्य आरोपी को इलाज के ल‍िए कर्नाटक के मंगलुरु के फादर मुलर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस मामले को पुलिस ने आतंकी घटना करार दिया था. कर्नाटक सरकार ने भी केंद्र से घटना की जांच एनआईए से कराने की मांग की थी जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने मामले की जांच अपने हाथ में ली थी. 

यह भी पढ़ें: गजवा-ए-हिंद मॉड्यूल मामले में NIA ने कई राज्यों में की छापेमारी, पाकिस्तान तक पहुंचे तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget