एक्सप्लोरर

Antilia SUV Case: NIA ने मुंबई से दो लोगों को किया गिरफ्तार 

NIA ने मुकेश अंबानी केस में जांच करते हुए दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में अभी तक तीन अधिकारियों, एक कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी और एक क्रिकेट सट्टेबाज को गिरफ्तार किया जा चुका है.

मुंबईः दक्षिण मुंबई में फरवरी में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने और इसके बाद कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले की जांच कर रही एनआईए ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को जांच के उद्देश्य से पड़ोसी जिले ठाणे के कई मुख्य इलाके में ले जाया गया.

21 जून तक रहेंगे NIA की हिरासत में 

उन्होंने बताया कि मुंबई की एक विशेष अदालत ने दो आरोपियों, संतोष शेलार और आनंद जाधव को 21 जून तक के लिए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया. एक तरफ जहां एनआईए अधिकारी ने शेलार और जाधव को 11 जून को मुंबई के मलाड इलाके से गिरफ्तार किए जाने की बात कही, वहीं महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि दोनों आरोपियों को 10 जून को लातूर एमआईडीसी इलाके से पकड़ा गया.

एनआईए अधिकारी ने बताया, ‘‘शेलार और जाधव को 11 जून को मलाड उपनगर से पकड़ा गया था. प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि दोनों अंबानी के आवास के पास उस एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) को वहां रखने में संलिप्त थे, जिसमें विस्फोटक सामग्री मिली थी.’’

कारोबारी हिरन की हत्या में हो सकती है भूमिका

केंद्रीय एजेंसी को यह संदेह भी है कि ठाणे के कारोबारी हिरन की हत्या में इनकी कोई भूमिका थी. हिरन ने दावा किया था कि अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के बाहर 25 फरवरी को बरामद एसयूवी उन्हीं की थी, जो चोरी हो गई थी. हिरन का शव पांच मार्च को ठाणे में मिला था.

सूत्रों ने बताया कि शेलार के एक पूर्व मुठभेड़ विशेषज्ञ पुलिस अधिकारी से कथित संपर्क थे. उन्होंने बताया कि अदालत में पेश किये जाने पर एक आरेापी ने उस सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी का नाम लिया. मुंबई पुलिस का पूर्व सहायक निरीक्षक सचिन वाजे मामले में मुख्य आरोपी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वाजे को अब सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

अंबानी की सुरक्षा में चूक और हिरन की हत्या के मामले में अब तक तीन अधिकारियों, एक कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी और एक क्रिकेट सट्टेबाज को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः
वायरल वीडियो को लेकर राहुल गांधी पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- यूपी की जनता को बदनाम करना छोड़ दें

PFI के खिलाफ IT विभाग ने कसा शिकंजा, विदशों से मिलने वाले चंदे पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget