एक्सप्लोरर

भूपतिनगर बम विस्फोट 2022 मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Bhupatinagar Bomb Blast Case: जांच में यह सामने आया कि यह विस्फोट, क्षेत्र में आतंक और हिंसा फैलाने के लिए विस्फोटकों की आपूर्ति से जुड़ी एक आपराधिक साजिश का परिणाम था.

NIA Action In Bhupatinagar Bomb Blast Case: पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है. एनआईए ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई थी.

एनआईए ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर निवासी पचनन घोराई को शुक्रवार को गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी मामले के मुख्य जांच अधिकारी के निरंतर प्रयासों के तहत की गई. मामले की जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था. 

विस्फोट की घटना
राज कुमार मन्ना के घर में हाई इंटेंसिटी वाले विस्फोट के कारण मकान मालिक की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके अलावा, बुद्धदेव मन्ना उर्फ लालू और बिस्वजीत गायेन गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई थी.

एनआईए की जांच और निष्कर्ष
एनआईए ने 20 दिसंबर 2022 को इस मामले की जांच का कार्यभार राज्य पुलिस से अपने हाथ में लिया था. जांच में यह सामने आया कि यह विस्फोट, क्षेत्र में आतंक और हिंसा फैलाने के लिए विस्फोटकों की आपूर्ति से जुड़ी एक आपराधिक साजिश का परिणाम था.

मामले की वर्तमान स्थिति
जांच एजेंसी इस मामले में आगे की जांच कर रही है और संभावित अन्य आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस साजिश के पीछे जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है. आगे और भी गिरफ्तारियों की संभावना है. बता दें कि भूपतिनगर बम विस्फोट मामले ने क्षेत्र में दहशत फैला दी थी. एनआईए की सक्रियता और गिरफ्तारी से अब पीड़ित परिवारों और स्थानीय निवासियों को न्याय मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Kapil Sibal: कपिल सिब्बल बोले- सुप्रीम कोर्ट में नहीं बची उम्मीद, चुनिंदा जजों को ही दिए जाते हैं संवेदनशील मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क पर उतरकर...', राहुल गांधी का OBC नेताओं को दिया बड़ा संदेश
'सड़क पर उतरकर...', राहुल गांधी का OBC नेताओं को दिया बड़ा संदेश
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget