एक्सप्लोरर

New Parliament Building: नई संसद के सियासी दंगल में उतरे डीके शिवकुमार, कुमारस्वामी के आरोपों पर बोले- उन्हें याद रखना चाहिए कि...

New Parliament Opening: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा है कि नई संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों ही होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कुमारस्वामी के आरोपों पर भी जवाब दिया.

New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, सियासी घमासान बढ़ता ही जा रहा है. कांग्रेस समेत 21 विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है. इन दलों की मांग है कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री के बजाय राष्ट्रपति के हाथों होना चाहिए. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी इस मांग के समर्थन में बयान दिया है.

शुक्रवार (26 मई) को मीडिया से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए. राष्ट्रपति की अपनी प्रतिष्ठा है. इसमें कोई शक नहीं है कि प्रधानमंत्री एक सिस्टम का हिस्सा हैं लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि शिलान्यास के समय भी राष्ट्रपति को नहीं आमंत्रित किया गया था."

कुमारस्वामी बोले- हम कांग्रेस के गुलाम नहीं

कर्नाटक की एक प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी जेडीएस के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने नई संसद के उद्घाटन समारोह में जाने का फैसला किया है. इस फैसला पर कांग्रेस पार्टी सवाल उठा रही है. इसे लेकर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा, हम कांग्रेस के गुलाम नहीं हैं. हम अपने फैसले खुद करते हैं. हमें कांग्रेस के पीछे जाने की क्या जरूरत है? 

कुमारस्वामी ने ये भी कहा कि कांग्रेस मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ये विरोध कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब कह रही है कि बीजेपी आदिवासियों का अपमान कर रही है. कांग्रेस को बताना चाहिए कि फिर उसने राष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार क्यों खड़ा किया था.

कुमारस्वामी को डीके ने दिया जवाब

एचडी कुमार स्वामी के बयान पर जब डीके शिवकुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे एचडी कुमारस्वामी पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है लेकिन कुमारस्वामी को ये याद रखना चाहिए कि जब राष्ट्रपति चुनाव हुए थे तो उनकी पार्टी ने देश के राष्ट्रपति चुनाव के मतदान का बहिष्कार किया था.

यह भी पढ़ें

New Parliament Building: जिस पुजारी को देना है पीएम मोदी को राजदंड, उसने 2024 चुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
'CJP आंदोलन की आड़ में...', आरक्षण हटाओ की मुहिम पर क्या बोले अठावले
'CJP आंदोलन की आड़ में...', आरक्षण हटाओ की मुहिम पर क्या बोले अठावले
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget