एक्सप्लोरर

New Parliament Inauguration: 'ये पीएम मोदी का गृह प्रवेश नहीं है और...', संसद के उद्घाटन पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा का तंज

Parliament Building Inauguration: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर राजनीति कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इसे लेकर पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है.

New Parliament Building: देश के नए संसद भवन का 28 मई को उद्घाटन होना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भवन का उद्घाटन करेंगे लेकिन देशभर में इसके उद्घाटन समारोह को लेकर सियासत छिड़ी हुई है. अब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी समारोह का बहिष्कार करने की बात कही है. उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पीएम मोदी का गृह प्रवेश समारोह नहीं है. 

महुआ मोइत्रा ने कहा, ''संसदीय लोकतंत्र के वरीयता क्रम के अनुसार राष्ट्रपति पहले, उपराष्ट्रपति दूसरे और प्रधानमंत्री तीसरे स्थान पर आते हैं. यह पीएम मोदी का घर नहीं है जो उन्होंने अपने पैसे से बनाया है. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस 28 मई की पार्टी में शामिल नहीं होगी. बीजेपी को शुभकामनाएं.''

TMC के कई नेता कर चुके हैं समारोह का बहिष्कार

इससे पहले राज्यसभा में तृणमूल के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर कहा था, "संसद सिर्फ नई इमारत नहीं है, यह पुरानी परंपराओं, मूल्यों, मिसालों और नियमों के साथ एक प्रतिष्ठान है. यह भारतीय लोकतंत्र की नींव है. प्रधानमंत्री यह नहीं समझते. उनके लिए रविवार को नई इमारत का उद्घाटन सिर्फ मैं, खुद के बारे में है, इसलिए हमें इसमें न गिनें".

क्यों छिड़ी है नए संसद भवन को लेकर राजनीति?

विपक्षी नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बजाय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए. वहीं, कांग्रेस उद्घाटन की तारीख को लेकर बिफरी हुई है. नई संसद का उद्घाटन वीर सावरकर की जयंती यानी 28 मई को किया जाना है. कांग्रेसियों ने इसलिए इसकी तारीख को लेकर आपत्ति जताई है. एक तरफ बीजेपी सावरकर को राष्ट्रभक्त मानती है तो दूसरी तरफ कांग्रेस उन्हें राष्ट्रद्रोही की तरह देखती है. 

ये भी पढ़ें: 

'प्रधानमंत्री बड़े नाराज हुए थे मुझ पर', ओवैसी ने क्यों कहा पीएम-राष्ट्रपति दोनों को नहीं करना चाहिए नई संसद का उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget