एक्सप्लोरर

New Parliament Inauguration: 'विधानसभा के उद्घाटन में क्या आपने...', नई संसद के समारोह से विपक्ष के बायकॉट पर हिमंत बिस्वा सरमा ने पूछे सवाल

New Parliament Building: संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह को विपक्ष की तरफ से बायकॉट किया जा रहा है. असम के सीएम ने अब इसका पलटवार किया है. यहां पढ़ें क्या कुछ बोले हिमंत बिस्वा सरमा.

New Parliament Building Inauguration: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर जारी विवाद के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने ट्वीट कर विपक्ष पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में 5 गैर-बीजेपी/विपक्षी राज्य सरकारों ने या तो नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया या शिलान्यास किया है. यह सब या तो मुख्यमंत्री ने किया या फिर पार्टी अध्यक्ष ने. इस दौरान एक बार भी राज्यपाल या राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया गया.

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बहिष्कार स्पष्ट है. विपक्ष संसद भवन के निर्माण का विरोध कर रहा है क्योंकि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि निर्माण इतनी जल्दी पूरा हो जाएगा. विपक्ष के लिए सब कुछ बाउंसर की तरह हुआ है. बस अपना चेहरा बचाने के लिए वे बहिष्कार का नाटक कर रहे हैं. वीर सावरकर से जुड़े दिन संसद भवन खुलेगा, यह उनके लिए समारोह का विरोध या बहिष्कार करने का एक और कारण हो सकता है. 

'विधानसभा के उद्घाटन में नहीं मिला राज्यपाल को न्योता'

असम के सीएम ने अपने बयान के साथ उन राज्यों का उदाहरण भी दिया जहां-जहां विधानसभा भवन के शिलान्यास के दौरान राज्यपाल को आमंत्रित नहीं किया गया था. उन्होंने कहा कि 2014 में यूपीए के मुख्यमंत्रियों ने झारखंड और असम में विधानसभा भवन का शिलान्यास किया और राज्यपाल को आमंत्रित नहीं किया गया. 2018 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नई विधानसभा की नींव रखी, राज्यपाल को नहीं बुलाया गया. 2020 में सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का शिलान्यास किया तब भी राज्यपाल को न्योता नहीं दिया गया. 2023 में तेलंगाना विधानसभा का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया, जबकि राज्यपाल को न्योता नहीं मिला.

19 विपक्षी दलों ने किया उद्घाटन समारोह का बहिष्कार 

बता दें कि, अब तक 19 विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है. इनमें कांग्रेस, टीएमसी, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक), जनता दल (यूनाइटेड), आम आदमी पार्टी, एनसीपी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कांफ्रेंस, केरल कांग्रेस (मणि), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, विदुथलाई चिरुथिगल काट्ची (वीसीके), मारुमलार्ची द्रविड मुन्नेत्र कड़गम (एमडीएमके) और राष्ट्रीय लोकदल शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: 

New Parliament Inauguration: 'ये पीएम मोदी का गृह प्रवेश नहीं है और...', संसद के उद्घाटन पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget