एक्सप्लोरर

New Parliament Inauguration: 'जिनके संसद आने पर रोक लग गई, वे बहिष्कार करते हैं तो...', अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला

New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर केंद्र और विपक्ष एक दूसरे पर हमले कर रही है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद नहीं चलने देते थे.

Anurag Thakur On Rahul Gandhi: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर केंद्र और विपक्ष में घमासान जारी है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने शनिवार (27 मई) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला किय़ा. 

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, '' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के बाद लोकतंत्र में नया संसद भवन देश को देने का काम करेंगे, वो अलग बात है कि कुछ लोगों के संसद आने पर रोक लग गई. कभी वे सदन की कार्य़वाही नहीं चलाने के बहाने ढूंढते थे, आज वे बहिष्कार करते हैं तो वहीं अपमानित करने का काम भी करते हैं.'' दरअसल मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई थी. 

विपक्षी दलों की क्या मांग है?
नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह की 21 दलों ने बहिष्कार की घोषणा की है. इसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक), जनता दल (यूनाइटेड), आम आदमी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कांफ्रेंस, केरल कांग्रेस (मणि), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, विदुथलाई चिरुथिगल काट्ची (वीसीके), मारुमलार्ची द्रविड मुन्नेत्र कड़गम (एमडीएमके) और राष्ट्रीय लोकदल ने संयुक्त रूप से बहिष्कार का ऐलान किया है.

वहीं भारत राष्ट्र समिति और एआईएमआईएम ने भी कार्यक्रम में आने से मना किया है. इन दलों की मांग है कि नई संसद की उद्घाटन पीएम मोदी की बजाए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए. ऐसा नहीं करके सरकार लोकतंत्र पर हमला कर रही है. 

कौन से विपक्षी दल जा रहे हैं?
संसद के उद्घाटन समारोह में कई विपक्षी दलों ने शामिल होने को कहा है. इसमें पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की जेडीएस, पूर्व केंद्रीय मंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल, शिरोमणि अकाली दल, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी((YSRCP) और लोक जनशक्ति पार्टी (पासवान) है.

सरकार क्या कहा रही है?
विपक्षी दलों के बहिष्कार पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राजनीति की जा रही है, लेकिन हमने सबको बुलाया. ऐसे में यह इन पार्टियों के विवेक पर है कि वो आते है कि नहीं. उन्होंने सभी दलों से फिर से सोचने को कहा है. 

ये भी पढ़ें- New Parliament Inauguration: सेंगोल पर संग्राम, विपक्ष के बहिष्कार के बीच पीएम मोदी बोले- नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget