एक्सप्लोरर

प्रशासन की नई पहल, 'सूचना दीजिए और ले जाइए 1 हजार रुपये'

जिलाधिकारी बीएन सिंह का कहना है कि, 'प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है.

नई दिल्ली: गौतम बुद्ध नगर में जिला प्रशासन ने प्रदूषण को रोकने के लिए योजना शुरू की है. इस योजना के अंतर्गत जिले में कहीं भी शादी समारोह के आयोजनों में पटाखे का प्रयोग हो रहा हो या कूड़ा जलाया जा रहा हो तो आप उसका फोटोग्राफ खींचकर डेट, लोकेशन और आयोजक का नाम वाट्सएप्प या मेल करके भेजें और जिला प्रशासन से 1 हजार रुपये का नगद इनाम ले लें. साथ ही आपको डरने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि प्रशासन आपका नाम गुप्त रखेगा.

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि ऐसी सूचनाएं 12 घंटे के अंदर देनी होगी. अगर एक ही सूचना को कई व्यक्तियों ने दिया तो सबसे पहले सूचना देने वाले व्यक्ति को धनराशि दी जाएगी.

जिलाधिकारी बीएन सिंह का कहना है कि, 'प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है. बढ़ते हुए प्रदूषण से सरकार और सुप्रीम कोर्ट दोनों चिंता में है. इसी को देखते हुए मैंने ये आदेश दिया है कि जो भी व्यक्ति पटाखे छुड़ाने की जानकारी या कूड़ा जलने की जानकारी देगा उसे मैं 1 हजार रुपये का इनाम दूंगा'. इस ऐलान के बाद लोग वीडियो और फोटो ग्राफ्स के जरिये प्रशासन को जानकारी दे रहे हैं.

गौरतलब है एनसीआर में लगातार बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए सभी परेशान हैं. इसके अलावा दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी को भी लागू कर दिया गया है. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ऑड-ईवन को लागू कर दिया है. इस ऐलान के बाद जिला प्रशासन को उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है की कूड़ा जलने और पटाखे छुड़ाने की घटना में कमी आएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget