एक्सप्लोरर

नई 'इनकम डिसक्लोजर स्कीम' आज से शुरू, काले धन को सफेद करने का आखिरी मौका

नई दिल्ली: कालेधन वालों को सरकार ने दिया आखिरी मौका है. सरकार ने आज से एक नई इनकम डिसक्लोजर स्कीम शुरू की है, जिसके तहत 50 फीसदी तक टैक्स और जुर्माना भरकर कोई भी अपनी काली कमाई सफेद करवा सकता है. ये योजना अगले साल 31 मार्च तक रहेगी.

सरकार आज से एक ऐसी स्कीम लाई है जिसमें कालेधनवालों को अपने ऊपर लगे दाग को धुलने का आखिरी मौका मिल गया है. बस उन्हें अपनी काली कमाई का आधा हिस्सा गरीब कल्याण के लिए सरकार को देना होगा.

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत यदि नकद या बैंक या फिर डाकघऱ में जमा 1 करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा करना है तो सबसे पहले 49 लाख 90 हजार रुपये बतौर टैक्स, जुर्माना और सरचार्ज के तौर पर सरकारी खजाने में देना होगा.

जुर्माने की रसीद पर छपी तारीख से 25 लाख रुपये चार साल के लिए फिक्स्ड डिप़ॉजिट में चला जाएगा. इस पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा. बाकी बची 25 लाख 10 हजार रुपये की रकम नियमों के मुताबिक बैंक से निकाल सकेंगे. एफडी के 25 लाख रुपये चार साल बाद मिलेंगे.

31 मार्च के बाद पकड़े गए तो ज्यादा जुर्माना 

बड़ी बात ये है कि इस स्कीम के तहत अपनी अघोषित आय का खुलासा करनेवालों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी. हालांकि मनी लॉड्रिंग जैसे आपराधिक कानूनों के उल्लंघन की सूरत में कोई रियायत नहीं मिलेगी. यही नहीं, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कालेधन का खुलासा करने वालों की जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी. सरकार ने इसको लेकर आयकर कानून में जरूरी संसोधन पर संसद और राषट्रपति की मंजूरी भी ले ली है.

सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 अप्रैल के बाद अगर अघोषित आय का जिक्र इनकम टैक्स रिटर्न में नहीं किया गया तो 10 फीसदी और पेनाल्टी तो देनी ही होगी, कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ेगा और कमाई की गलत जानकारी देने की सूरत में 200 फीसदी की दर से टैक्स लगाने के प्रावधान पहले के ही तरह जारी रहेंगे.

कालेधन वालों की जानकारी देने की अपील

नोटबंदी के बाद अब तक करीब 400 जगहों पर इनकम टैक्स का सर्वे हो चुका है. जिसमें 2600 करोड़ की अघोषित आय का भी पता चला है. यही नहीं आयकर विभाग ने बाकायदा ईमेल आईडी जारी कर लोगों से कालेधनवालों की जानकारी भी मांगी है. आप blackmoneyinfo@incometaxindia.gov.in पर ईमेल कर कालेधनवालों को बेनकाब भी कर सकते हैं. जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे ईनाम भी मिलेगा.

यह भी पढें

नोटबंदी: 30 दिसंबर के बाद होगा बैंक-ATM से पैसे निकालने की सीमा पर पुनर्विचार

जेब को झटकाः पेट्रोल 2.21 रुपये, डीजल 1.79 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ

राजनीतिक पार्टियों पर 1000 और 500 के पुराने नोट अपने खाते में जमा करने पर नहीं लगेगा कोई टैक्स

डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए RBI का बड़ा ऐलान, 1 हजार रुपए तक के लेन-देन पर चार्ज नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget