एक्सप्लोरर

Corona Update: गुजरात में सामने आए कोरोना के 12978 केस, पंजाब में लागू किए गए नए प्रतिबंध

गुजरात में रविवार को कोरोना के 12,978 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 153 लोगों की मौत हो गई. राज्य में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,94,602 हो गई है. वहीं, शनिवार को पंजाब में 7,041 नए मामले दर्ज किए गए, जो किसी एक दिन दर्ज की गयी सबसे बड़ी संख्या है.

चंडीगढ़/अहमदाबाद गुजरात में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के 12,978 नए मामलों के साथ कुल मामलों की संख्या 5,94,602 हो गयी. साथ ही 153 और लोगों की मौत के साथ बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,508 हो गयी. वहीं पंजाब में कुल मामलों की संख्या 3,77,990 हो गयी जबकि कुल मृतकों की संख्या 9,160 है. पंजाब सरकार ने सोमवार को कोविड-19 से जुड़े नए प्रतिबंधों की भी घोषणा की. गुजरात में सोमवार को बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 11,146 थी और ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 4,40,276 है. राज्य में इस समय कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 1,46,818 है.

पंजाब सरकार ने राज्य में बढ़ते कोविड-19 संकट के बीच सोमवार को कोविड-19 से जुड़े नए निर्देश जारी किए जिनमें कार में ज्यादा से ज्यादा दो लोगों को सवार होने की अनुमति, सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की ही उपस्थिति और राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए अनिवार्य कोविड-19 जांच जैसे नियम शामिल हैं. सभी उपायुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों को दिए गए निर्देशों के मुताबिक पूर्व के प्रतिबंधों के साथ ये नए प्रतिबंध 15 मई तक प्रभाव में रहेंगे.

पंजाब में 7,041 नए मामले किए गए दर्ज 

पंजाब कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए राज्यों में शामिल है और शनिवार को राज्य में 7,041 नये मामले दर्ज किए गए जो किसी एक दिन दर्ज की गयी सबसे बड़ी संख्या है. इसके साथ पंजाब में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले 3,77,990 पर पहुंच गए. वहीं 138 और लोगों के मरने के साथ मृतकों की संख्या 9,160 हो गयी. राज्य में 10 से ज्यादा लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक लगा दी गयी है. शादियों, अंतिम संस्कार जैसी स्थितियों में भी यह नियम लागू होगा. शाम छह बजे के बाद धार्मिक स्थल बंद कर दिए जाएंगे. राज्य सरकार पहले ही शाम छह बजे से सुबह पांच बजे के बीच रात्रि कर्फ्यू लगा चुकी है.

ये भी पढ़ें :-

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे की शुरुआत, असम के पार्टी अध्यक्ष ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

West Bengal Election Results 2021: बंगाल के चुनाव परिणाम पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget