एक्सप्लोरर

India Gate पर दिखेंगे 'नेताजी', Canopy में लगेगी Subhash Chandra Bose की मूर्ति, PM Modi ने किया एलान

Neta Ji Subhas Chandra Bose Statue: इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट से बनी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है. 

Neta Ji Subhas Chandra Bose Statue: राजधानी दिल्ली (Delhi) में इंडिया गेट (India Gate) पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhas Chandra Bose Statue) की ग्रेनाइट से बनी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दी है. 

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा है, ''ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी.'' उन्होंने आगे कहा, ''जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी. मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा.''

विवाद के बीच एलान

बता दें कि पीएम मोदी ने ये एलान ऐसे वक्त कि जब इंडिया गेट पर जलने वाली अमर जवान ज्योति (Amar Jawan Jyoti) का आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा. इसको लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने इसे शहीदों का अपमान बताया है.

सुभाष चंद्र बोस की झांकी को लेकर भी विवाद

वहीं, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल ने  26 जनवरी को होने वाले समारोह के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में झांकी का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन केंद्र सरकार ने बोस की झांकी को अस्वीकृत दिया है. इसको लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था.

अमर जवान ज्योति के बारे में जानिए

अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी, जोकि 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे. इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था.

यह भी पढ़ें-

Amar Jawan Jyoti पर क्यों हो रहा है विवाद, क्या हैं कांग्रेस के आरोप और मोदी सरकार की सफाई, जानें

UP Elections 2022: एक प्रतिशत ब्याज पर 5 लाख का लोन, मुफ्त परीक्षाएं, नौकरियां और वर्ल्ड क्लास संस्थान - जानें कांग्रेस के यूथ मेनिफेस्टो की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget