एक्सप्लोरर

NEET UG Re-Exam: 52 प्रतिशत छात्रों ने छोड़ी नीट-यूजी परीक्षा, 1,563 में से सिर्फ इतने अभ्यार्थी हुए शामिल

NEET UG Re-Exam: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सात केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की गई. 1,563 उम्मीदवारों में से 813 ने रविवार को पुनः परीक्षा दी, जबकि 750 अभ्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी.

NEET UG Re-Exam: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने रविवार (23, जून) को बताया कि नीट-स्नातक में जिन 1,563 अभ्यर्थियों को पहले ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, उनमें से 813 अभ्यर्थियों ने दोबारा परीक्षा दी, जबकि 750 अभ्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है. 

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सात केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की गई. पांच मई को नीट-यूजी की परीक्षा के दौरान जिन छह केंद्रों पर परीक्षा देर से शुरू हुई, वहां समय की हानि की भरपाई के लिए कृपांक दिए गए थे.

750 अभ्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कम से कम 52 प्रतिशत यानी 1,563 उम्मीदवारों में से 813 रविवार को पुनः परीक्षा में शामिल हुए. इसके अलावा 750 ने परीक्षा छोड़ दिया है.''

किस राज्य में कितने अभ्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा?

NTA के एक अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 602 पात्र उम्मीदवारों में से 291 परीक्षा में शामिल हुए. साथ ही हरियाणा में 494 में से 287 और मेघालय में 464 में से 234 अभ्यार्थियों ने शिरकत की. चंडीगढ़ में दोनों पात्र उम्मीदवार अनुपस्थित रहे, जबकि गुजरात के केंद्र में एक छात्र परीक्षा में शामिल हुआ.

17 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने से रोका

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच एनटीए ने रविवार (23, जून) को 17 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने से रोक दिया, जो पांच मई को बिहार के केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे थे. एजेंसी ने पहले भी परीक्षा में अनुचित साधन अपनाने के आरोप में 63 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया था. शनिवार को गुजरात के गोधरा से 30 अतिरिक्त अभ्यर्थियों के भी परीक्षा देने पर रोक लगा दी गई थी.

67 विद्यार्थियों को मिले थे 720 अंक

बता दें कि नीट-यूजी का आयोजन सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है. 67 विद्यार्थियों ने पूर्ण 720 अंक प्राप्त किए, जिसके कारण अंकों में वृद्धि के आरोप लगे. मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के आयोजन में कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.

5 मई को हुई थी परीक्षा

यह परीक्षा 5 मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसमें करीब 24 लाख अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. हालांकि, परिणाम के 14 जून को घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो जाने के कारण परिणाम 4 जून को घोषित किए गए थे.

यह भी पढ़ें- Neet Paper Leak: देशभर के 67 अभ्यर्थियों के रिजल्ट पर रोक, खत्म होगा ग्रेस मार्क का सिस्टम, सूत्रों का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget