एक्सप्लोरर

NEET Protest: NEET पेपर लीक के खिलाफ शिक्षा मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, NSUI वर्कर्स पर FIR दर्ज

NEET Paper Leak Controversy: नीट एग्जाम को लेकर काफी ज्यादा विवाद चल रहा है. देशभर में पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. एनएसयूआई ने भी दिल्ली में प्रदर्शन किया है.

NEET Protest: नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध जताते हुए कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. इस संबंध में अब दिल्ली पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ता हनी बग्गा, राजवर्धन और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच चुका है.

दरअसल, एनएसयूआई के छात्र नेताओं के ऊपर आरोप है कि उन्होंने नई दिल्ली जिले में लागू धारा 144 का उल्लंघन करते हुए बिना इजाजत कुशक रोड पर प्रदर्शन किया. कुशक रोड पर कोठी नंबर 19 में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रहते हैं. एनएसयूआई के यह सभी छात्र नेता नीट एग्जाम मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. दिल्ली पुलिस ने धारा 188 के तहत इन सभी पर मुकदमा दर्ज किया है. एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जंतर-मंतर पर भी जोरदार प्रदर्शन किया था. 

नीट एग्जाम को रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

दरअसल, नीट-यूजी एग्जाम में धांधली और पेपर लीक का आरोप लगा है. नीट का रिजल्ट 4 जून को सामने आया, जिसके बाद देशभर में पेपर लीक का मुद्दा उठने लगा. इसकी वजह ये रही कि कई सेंटर्स पर छात्रों के एक समान नंबर आए. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर नीट एग्जाम को रद्द करने की मांग की गई. हालांकि, अदालत ने एग्जाम को रद्द करने से इनकार कर दिया और कहा कि ऐसा करना अनुचित होगा. अदालत ने काउंसलिंग प्रक्रिया पर भी रोक लगाने से इनकार किया है. 

1563 छात्रों को दोबारा देना होगा एग्जाम

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार और एग्जाम करवाने वाली एजेंसी एनटीए ने बताया था कि 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे. इसे अब रद्द कर दिया गया है. छात्रों के पास ऑप्शन है कि वे या तो ग्रेस मार्क्स छोड़ दें या फिर दोबारा से एग्जाम दें. ग्रेस मार्क्स की वजह से ही कई सारे छात्रों के ज्यादा नंबर आ गए थे. इसे लेकर ही लोगों ने विरोध किया. एनटीए ने कहा है कि दोबारा एग्जाम 23 जून को करवाए जाएंगे और नतीजों का ऐलान 30 जून को किया जाएगा. काउंसलिंग की तारीख 4 जुलाई ही रहेगी.

नीट यूजी रिजल्ट पहले 14 जून को जारी होने वाला था, लेकिन आंसर सीट समय से पहले हो गया, जिसके बाद 4 जून को रिजल्ट का ऐलान कर दिया. इसके बाद बिहार जैसे राज्यों में क्वेश्चन पेपर लीक होने और अन्य अनियमितताओं का आरोप लगा. आरोपों की वजह से कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए. नीट एग्जाम के खिलाफ सात हाईकोर्ट्स और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई हैं. 

यह भी पढ़ें: 'काउंसलिंग होने वाली है शुरू, बिना गुमराह हुए आगे बढ़ें', शिक्षा मंत्री ने NEET छात्रों को दिया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
बसपा और कांग्रेस के बाद अब सपा के हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- PDA मजबूत होगा
बसपा और कांग्रेस के बाद अब सपा के हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- PDA मजबूत होगा
NEP vs WI: वेस्टइंडीज सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली बनी पहली टीम, हार के साथ नेपाल का बोरिया-बिस्तर सिमटा
वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में रखा कदम, हार के साथ नेपाल का बोरिया-बिस्तर सिमटा
करोड़ों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बेचेंगे अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स? नेटफ्लिक्स ने दिया बड़ा ऑफर
करोड़ों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बेचेंगे अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स?

वीडियोज

Bollywood News: रिलीज के साथ ही ‘O Romeo’ विवादों में, मेकर्स पहुंचे कोर्ट
Jagadhatri: 😒Rekha ने बनाया Jagdhatri की बेइज्जती का प्लान, पिता भी हुए शामिल #sbs (15.02.2026)
Dhurandhar की Actress, Sara Arjun भी पहुंची Sadhguru के आश्रम; यहीं से की है पढ़ाई
Top News: दोपहर की बड़ी खबरें | T20 World Cup | Mahashivratri | Operation Sindoor | Delhi Pollution
T20 World Cup 2026: बारिश बिगाड़ेगी खेल? कोलंबो स्टेडियम से देखिए पल-पल की रिपोर्ट |IND Vs PAK

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
बसपा और कांग्रेस के बाद अब सपा के हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- PDA मजबूत होगा
बसपा और कांग्रेस के बाद अब सपा के हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- PDA मजबूत होगा
NEP vs WI: वेस्टइंडीज सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली बनी पहली टीम, हार के साथ नेपाल का बोरिया-बिस्तर सिमटा
वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में रखा कदम, हार के साथ नेपाल का बोरिया-बिस्तर सिमटा
करोड़ों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बेचेंगे अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स? नेटफ्लिक्स ने दिया बड़ा ऑफर
करोड़ों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बेचेंगे अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स?
‘अफसोस, साथ में नहीं...’, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रियंका चोपड़ा के साथ मंच शेयर नहीं करने पर शशि थरूर का रिएक्शन वायरल
‘अफसोस, साथ में नहीं...’, हार्वर्ड में प्रियंका चोपड़ा के साथ मंच शेयर नहीं करने पर थरूर का रिएक्शन वायरल
Pakistan Army Chief: म्यूनिख में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती! आसिम मुनीर को इवेंट में जाने से रोका, सिक्योरिटी गार्ड ने पूछा- 'ID कहां है...'
म्यूनिख में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती! आसिम मुनीर को इवेंट में जाने से रोका, जानें पूरा मामला
How to Clean Grapes Properly: क्या आप भी अंगूर धोकर खा रहे हैं? जानें इन्हें साफ करने का यह है सही तरीका
क्या आप भी अंगूर धोकर खा रहे हैं? जानें इन्हें साफ करने का यह है सही तरीका
Video: पाकिस्तानी मौलाना ने खुद बताया हिंदुस्तानी, बोला हम हिंदुस्तान से हैं....लाखों लोगों ने देखा वीडियो, आप भी देखें
पाकिस्तानी मौलाना ने खुद बताया हिंदुस्तानी, बोला हम हिंदुस्तान से हैं....लाखों लोगों ने देखा वीडियो, आप भी देखें
Embed widget