एक्सप्लोरर

NEET Exam: 'काउंसलिंग होने वाली है शुरू, बिना गुमराह हुए आगे बढ़ें', शिक्षा मंत्री ने NEET छात्रों को दिया भरोसा

NEET Exam: नीट एग्जाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अब आठ जुलाई को सुनवाई होने वाली है. सुप्रीम कोर्ट ने नीट एग्जाम को रद्द करने से भी इनकार कर दिया है.

Dharmendra Pradhan on NEET: नीट एग्जाम को लेकर देशभर में छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति है. नीट पेपर लीक के आरोपों के बाद छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अदालत ने साफ कर दिया है कि वह पेपर रद्द नहीं करने वाले हैं. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि नीट काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है. बच्चों को बिना भ्रमित हुए आगे बढ़ने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी छात्र के करियर के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी..

दरअसल, जब से नीट एग्जाम के रिजल्ट जारी हुए हैं, तब से ही इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है. एक ही सेंटर के कई बच्चों के एक समान नंबर हैं, जबकि कुछ केस में एक ही सेंटर से कई छात्र टॉपर बने हैं. यही वजह है कि नीट पेपर में धांधली के आरोप लग रहे हैं. देशभर में छात्रों के जरिए इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट में भी शुक्रवार (14 जून) को इस मामले पर सुनवाई हुई है, जहां अदालत ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

किसी के करियर के साथ नहीं होगा खिलवाड़: धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "नीट परीक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत परीक्षार्थियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है. मैं परीक्षार्थियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी बच्चे के करियर के साथ खिलवाड़ नहीं होगा." 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत उठाए जाएंगे कदम: शिक्षा मंत्री

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा, "इस मामले से जुड़े तथ्य माननीय सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान में है. माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे, सरकार उसे पूरा करेगी. नीट की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और अब इस दिशा में भ्रमित हुए बिना आगे बढ़ने की जरूरत है."

सीबीआई जांच पर एनटीए और सरकार को SC का नोटिस

वहीं, सुप्रीम कोर्ट नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच की अनुरोध वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने केंद्र सरकार और एनटीए को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अदालत ने बिहार सरकार भी जवाब तलब किया है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि नीट को लेकर अन्य लंबित याचिकाओं के साथ जनहित याचिका पर आठ जुलाई को सुनवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: NEET Exam: 'रद्द हो NEET एग्जाम...', प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग, विपक्ष ने की CBI जांच की डिमांड, SC में सुनवाई आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने जिन PL15 मिसाइलों को दागा, वो हो गईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
ऑपरेशन सिंदूर में PAK ने जो PL15 मिसाइलें दागीं, वो हुईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
योगी के मंत्री को रोकने वाले BJP विधायक सपा में होंगे शामिल? विवाद के बीच पिता का बड़ा दावा
योगी के मंत्री को रोकने वाले BJP विधायक सपा में होंगे शामिल? विवाद के बीच पिता का बड़ा दावा
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
कौन हैं टीम इंडिया के लिए बुरा सपना बनने वाले Shadley Van Schalkwyk? 1 ओवर में झटके 3 विकेट
कौन हैं टीम इंडिया के लिए बुरा सपना बनने वाले Shadley Van Schalkwyk? 1 ओवर में झटके 3 विकेट

वीडियोज

Pappu Yadav Arrested: धोखाधड़ी का मामला, Pappu Yadav पर संकट बढ़ा... | Bihar News
Chitra Tripathi: हिंदू राष्ट्र के नाम महासंग्राम ! Maulana Arshad Madani | Hindu Rashtra
Chitra Tripathi: राष्ट्रगीत पर छिड़ी ऐसी जंग कि मौलाना को नहीं सूझा जवाब ! | Maulana Arshad Madani
Chitra Tripathi: हिंदू राष्ट्र के नाम, घमासान जंग ! | Maulana Arshad Madani | Hindu Rashtra
PM Modi Malaysia Visit: मलेशिया में मोदी-मोदी की गूंज..समर्थकों का लगा तांता..! | Malaysia News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने जिन PL15 मिसाइलों को दागा, वो हो गईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
ऑपरेशन सिंदूर में PAK ने जो PL15 मिसाइलें दागीं, वो हुईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
योगी के मंत्री को रोकने वाले BJP विधायक सपा में होंगे शामिल? विवाद के बीच पिता का बड़ा दावा
योगी के मंत्री को रोकने वाले BJP विधायक सपा में होंगे शामिल? विवाद के बीच पिता का बड़ा दावा
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
कौन हैं टीम इंडिया के लिए बुरा सपना बनने वाले Shadley Van Schalkwyk? 1 ओवर में झटके 3 विकेट
कौन हैं टीम इंडिया के लिए बुरा सपना बनने वाले Shadley Van Schalkwyk? 1 ओवर में झटके 3 विकेट
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
रक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी; 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
रक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी; 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
ये हैं मौत से पहले के 12 संकेत जिन्हें देखकर डॉक्टर भी कर देते हैं हाथ खड़े, जानिए कैसे आखिरी सांसे गिनता है मरीज
ये हैं मौत से पहले के 12 संकेत जिन्हें देखकर डॉक्टर भी कर देते हैं हाथ खड़े, जानिए कैसे आखिरी सांसे गिनता है मरीज
Embed widget