एक्सप्लोरर

2018, 2021, 2022 में भी NEET एग्जाम में हुई थी गड़बड़ियां, जानिए CBI ने इन केसों पर क्या की कार्रवाई?

NEET Paper Leak: इससे पहले भी साल 2018, साल 2021 और साल 2022 में नीट एग्जाम में हुई गड़बड़ियों की जांच मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच की थी, जो अभी भी चल रही है.

NEET Paper Leak: नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तेजी से कदम बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी है. इसी कड़ी में बिहार और गुजरात में सीबीआई की अलग अलग टीम ने जांच को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है. सीबीआई ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है. लेकिन ऐसा पहली बार नही हैं जब नीट एग्जाम की गड़बड़ी की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपी गई हो. 

दरअसल, इससे पहले भी साल 2018, साल 2021 और साल 2022 में नीट एग्जाम में हुई गड़बड़ियों की जांच मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच की थी जो अभी भी चल रही है. बता दें कि, 17 जुलाई 2022 को सीबीआई ने एक एफआईआर दर्ज की थी, दरअसल सीबीआई ने एक सॉल्वर गैंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी जिसमे 11 नामजद और अज्ञात लोगों के नाम शामिल थे.

CBI इससे पहले भी कर चुकी है एक्शन

एफआईआर के मुताबिक, एनटीए द्वारा आयोजित नीट यूजी 2022 के लिए 17 जुलाई 2022 को ये ऑफलाइन एग्जाम दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5.20 तक आयोजित कराया गया था, जिसके सेंटर दिल्ली और हरियाणा में थे. इसमें आरोप है कि इन आरोपियों ने आईकार्ड और पहचान पत्र में गड़बड़ी कर असली छात्रों की जगह एग्जाम में बैठकर उनकी जगह एग्जाम दिया था. हालांकि, इस मामले में सीबीआई ने अलग अलग शहरों से आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही की थी.

इस मामले में सीबीआई ने अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है और ट्रायल चल रहा है. ठीक इसी तरीके से 12 सितंबर 2021 को 4 आरोपियों परिमल, इंस्टिट्यूट आरके एजुकेशन करियर गाइडेंस नागपुर, दीवाकर सिंह, मुन्ना और अन्यो के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया था.

CBI ने कोचिंग मालिक को किया था अरेस्ट

दरअसल नीट यूजी 2021 एग्जाम में भी गड़बड़ियां सामने आई थी. इस मामले में भी आरके एजुकेशन करियर के मालिक परिमल ने कुछ छात्रों के परिवार वालों को प्रॉक्सी केंडिडेट के जरिए नीट का एग्जाम पास कराने का झांसा दिया था और उनसे 50 लाख रुपए की डिमांड की थी. इस दौरान परिमल ने कुछ छात्रों का आईडी पासवर्ड और आधार कार्ड लेकर उनमें फेरबदल कर असली छात्र-छात्रों की जगह प्रॉक्सी केंडिडेट एग्जाम में बैठाए थे.

इस मामले में दिल्ली और रांची में अलग अलग एग्जाम सेंटर्स पर प्रॉक्सी केन्डिड्ट्स को बैठाया गया था जिसके बाद सीबीआई ने मामला दर्ज कर परिमल और उसके साथी दिवाकर को गिरफ्तार किया था, जिसकी जांच चल रही है और फिलहाल, कुछ आरोपी अभी भी फरार चल रहे है. 

2018 में सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच की थी शुरू

ठीक इसी तरीके से साल 2018 में नीट यूजी वेस्ट पटेल नगर दिल्ली के अकुर्ति एजुकेशन के मालिक आरती तोमर, अश्वनी तोमर के अलावा एक मोहित चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. ये तीनो परीक्षाथियों के परिवार को लालच देकर उनका टेस्ट पास कराते थे. जिसमें गड़बड़ियों की शिकायत एनटीए ने सीबीआई से की थी, जिसके बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी.

ये भी पढ़ें: Air India Flight Delayed: एयर इंडिया की फ्लाइट में देरी, मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी केस में CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget