एक्सप्लोरर

सोनू सूद से मदद पाने की आस लिए उनके घर के बाहर जमा हुए जरूरतमंद लोग

मुंबई के आशिवारा इलाके में रहने वाले सोनू सूद के घर की इमारत के बाहर आज ऐसे जरूरतमंद लोग पहुंचे, जिनमें से कइयों को ज़रूरी दवाइयों की दरकार थी तो इनमें से कुछ लोग कोरोना से पीड़ित अपने परिजनों के लिए अलग-अलग तरह की मांगें लेकर वहां पहुंचे थे.

मुंबई: पिछले साल सोनू सूद देशभर से पैदल पलायन कर‌ने‌ को‌ मजबूर हुए गरीब लोगों की मदद करने के लिए चर्चा में थे. कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद सोनू सूद की सक्रियता फिर से देखने को मिल रही है. इस बार वो लोगों को अस्पताल में दाखिला दिलाने, लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराने, प्लाज्मा और अन्य जरूरी दवाइयां व इंजेक्शन उपलब्ध कराने में मशगूल हैं. ऐसे में आज चंद जरूरतमंद और परेशान लोग सोनू सूद के मुंबई में उनके घर तक पहुंच गये.

मुंबई के आशिवारा इलाके में रहने वाले सोनू सूद के घर की इमारत के बाहर आज ऐसे जरूरतमंद लोग पहुंचे, जिनमें से कइयों को ज़रूरी दवाइयों की दरकार थी तो इनमें से कुछ लोग कोरोना से पीड़ित अपने परिजनों के लिए अलग-अलग तरह की मांगें लेकर वहां पहुंचे थे. 

अपने घर के बाहर इकट्ठा जरूरतंद लोगों की भीड़ देखकर कुछ देर बाद सोनू सूद अपने घर से बाहर आये और एक एक कर सभी‌ की फरियाद‌ियों को धैर्य से सुना. सोनू ने‌ सभी की जरूरतों को सुनने और समझने‌ के बाद उनसे वादा किया कि वो उनमें से हर एक की मदद जरूर करेंगे.‌ 

सोनू ने सभी लोगों को अपने टीम से जुड़े शख्स राजीव को अपनी सभी समस्याओं से संबंधित कागजात देने की दरख्वास्त की और फिर सभी को निवेदन करते हुए वहां से जाने को कहा. खुद सोनू से आश्वासन पाने के बाद उनके‌ घर के बाहर जमा हुए लोग वहां से आश्वस्त होकर चले गये.

उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न इलाकों से कोरोना के मरीजों की मदद की अपील पर सोनू सूद लगातार सक्रिय हैं और अपनी तरफ से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक राहत पहुंचाने की‌ कोशिश‌‌‌ में लगे हुए हैं. कोरोना मरीजों को लेकर उनकी सक्रियता उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी देखी जा सकती है. वो हाल ही में स्थापित की गई 'सूद चैरिटी फाउंडेशन' के तहत कोरोना मरीजों की मदद में लगे हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget