एक्सप्लोरर

America News: अमेरिका में दिल दहलाने वाला हादसा, ट्रक में मिले 46 शव, अवैध रूप से देश में घुसने की कर रहे थे कोशिश

Texas People Death: सैन एंटोनियो के केसैट (KSAT) टेलीविजन ने पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए ट्रक के अंदर 46 लोगों के मारे जाने की सूचना दी है. अधिक गर्मी के कारण दम घुटने से मौत की संभावना है.

Texas 40 People Found Dead Inside Truck: अमेरिका के टेक्सास (Texas) प्रांत के सैन एंटोनियों (San Antonio) शहर में बड़ा हादसा हुआ है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एक ट्रक के अंदर 46 लोगों की मौत की खबर है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक ट्रैक्टर-ट्रेलर से करीब 46 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. कानून-प्रवर्तन अधिकारी का कहना है कि टेक्सास के सैन एंटोनियो में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर के अंदर कम से कम 46 लोग मृत पाए गए.

सैन एंटोनियो के केसैट (KSAT) टेलीविजन ने पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए ट्रक के अंदर 46 लोगों के मारे जाने की सूचना दी है. केसैट ने बताया कि ट्रक शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में एक दूरदराज के इलाके में रेल की पटरियों के बगल में पाया गया था.

टेक्सास में ट्रक के अंदर 46 लोगों के मिले शव

KSAT टीवी ने कुछ सूत्रों के हवाले से बताया है कि टेक्सास के सैन एंटोनियों में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर के अंदर कम से कम 46 लोग मृत पाए गए. वही कई अन्य लोगों को अलग-अलग परिस्थितियों में नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है. घटनास्थल पर कई पुलिस की गाड़ियां और दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद है. जानकारी के मुताबिक ये अवैध रूप से अमेरिका में घुसने का मामला माना जा रहा है. सिटी काउंसिल की प्रमुख एड्रियाना रोचा गार्सिया के अनुसार ट्रक में जिन लोगों के शव मिले हैं वो सभी प्रवासी हैं.

एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां मौके पर मौजूद

फिलहाल मौत कैसे हुई है इसे लेकर अभी खुलासा नहीं हो पाया है. सैन एंटोनियो पुलिस ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. KSAT के एक रिपोर्टर द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों में एक बड़े ट्रक के आसपास पुलिस वाहन और एम्बुलेंस दिखाई दिए हैं. सैन एंटोनियो जो मैक्सिकन सीमा से लगभग 160 मील (250 किमी) दूर है, सोमवार को उच्च आर्द्रता के साथ यहां तापमान करीब 103 डिग्री फ़ारेनहाइट (39.4 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच गया था.

अधिक  गर्मी की वजह से हादसा! 

सैन एंटोनियो दमकल विभाग (San Antonio Fire Depratment) के मुताबिक सोमवार की रात जिन 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया उन्हें हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) की शिकायत है. फिलहाल ये माना माना जा रहा है कि ये सभी बंद ट्रक के भीतर बैठे हुए थे और भीषण गर्मी की वजह से इनकी तबीयत बिगड़ गई और कई लोगों की जान चली गई. इस मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Video: रूसी मिसाइल हमले के बाद भीड़-भाड़ वाले ‘मॉल’ में लगी आग, कम से कम 16 लोगों की मौत

US Train Derail: अमेरिका के मिसौरी में पटरी से उतरी ट्रेन, कई लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget