एक्सप्लोरर

Presidential Election Result: देश को मिला पहला आदिवासी राष्ट्रपति, 25 जुलाई को शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू

Presidential Election Result 2022: एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुई हैं. उनकी जीत के साथ ही कई रिकॉर्ड भी बने हैं.

India New President : देश को नया राष्ट्रपति मिल गया है. एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार और बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि कुल 4754 वोट पड़े जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2824 वोट मिले जिनका मूल्य 676803 है. 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी. राष्ट्रपति चुनाव की अभी तक की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को कुल वैध वोटों का 50 प्रतिशत वोट मिला है. निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी (PM Modi) से लेकर विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) तक सभी ने उन्हें जीत की बधाई दी है. 

बता दें कि, 24 जुलाई को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म हो रहा है. नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 18 जुलाई को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ था. इस बार राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला था. एनडीए समेत कई दल पहले ही द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का एलान कर चुके थे. वहीं राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के दौरान कई विपक्षी दलों के वोट भी द्रौपदी मुर्मू को मिले थे. इसलिए पहले से ही उनकी जीत तय मानी जा रही थी. 

द्रौपदी मुर्मू की जीत के साथ कई रिकॉर्ड बने

द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं. उनकी जीत के साथ ही कई रिकॉर्ड भी बने हैं. 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू के विजयी होते ही देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिल गया है. साथ ही वे स्वतंत्रता के बाद जन्मी इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली नेता भी हैं. द्रौपदी मुर्मू देश की सबसे युवा राष्ट्रपति भी बनीं हैं. इससे पहले उन्होंने 2015 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्य किया है. द्रौपदी मुर्मू को झारखंड राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव भी प्राप्त है. 

ओडिशा से प्रथम राष्ट्रपति बनीं

अब वे राष्ट्रपति बननी वाली केवल दूसरी महिला हैं. उनसे पहले 2007 में प्रतिभा देवीसिंह पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं. इसके अलावा द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से भी प्रथम राष्ट्रपति बनी हैं. ओडिशा के मयूरभंज जिले से आने वाली द्रौपदी मुर्मू के राजनैतिक सफर की शुरूआत 1997 में हुई थी जब वे रायरंगपुर नगर पंचायत में पार्षद बनी थीं. द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में बीडेपी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान मंत्री भी रही थीं. द्रौपदी मुर्मू साल 2000 और 2004 में ओडिशा के रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई थीं. 

उनके व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनका विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ था. दोनों की तीन संतान हैं- दो बेटे और एक बेटी. देश की नई राष्ट्रपति का जीवन व्यक्तिगत त्रासदियों से भरा रहा है. उन्होंने अपने पति और दोनो बेटों को खो दिया है. उनकी बेटी इतिश्री का विवाह गणेश हेम्ब्रम से हुआ है. द्रौपदी मुर्मू ने राजनीति और समाज सेवा में लगभग दो दशक बिताए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Vice President Election 2022: ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, TMC उप-राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया से दूर रहेगी

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मस्ज़िद में शिवलिंग की पूजा और कार्बन डेटिंग की मांग सुनने से SC का इनकार, कहा- निचली अदालत से करे मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget