एक्सप्लोरर

Vice President Election 2022: ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, TMC उप-राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया से दूर रहेगी

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि टीएमसी एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन नहीं करेगी. पार्टी उपराष्ट्रपति चुनावों से दूर रहेगी.

Vice President Election 2022: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी उप राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया से दूर रहेगी. टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बैठक के बाद कहा कि ज्यादातर सांसदों ने ममता बनर्जी से इस संबंध में अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि अंतिम समय में विरोधी दलों ने बिना परामर्श किए मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा की. 

अभिषेक बनर्जी ने कहा, ''मार्गरेट अल्वा और ममता बनर्जी के बीच अच्छे संबंध हैं, लेकिन देश के उपराष्ट्रपति का चुनाव व्यक्तिगत समीकरणों के आधार पर नहीं होने वाला है. हमारे 85 फीसदी सांसदों ने फैसला किया कि हमें मतदान से बचना चाहिए.''

विपक्ष पर टीएमसी ने उठाए सवाल

बनर्जी ने कहा, ''अधिकांश सांसदों ने फैसला किया कि जिस तरह से उप राष्ट्रपति के लिए विपक्षी उम्मीदवार अल्वा का चयन किया गया है वह लोकतांत्रिक और उचित नहीं है.'' अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जगदीप धनखड़ बंगाल के राज्यपाल रहते हुए राजनीतिक रूप से प्रेरित और पक्षपाती रहे हैं. हम वैसे भी एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन नहीं करेंगे.

पश्चिम बंगाल में 2019 में पदभार संभालने के बाद से धनखड़ बंगाल सरकार के साथ टकराव को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं. वहीं अल्वा को समर्थन नहीं देने के सीएम ममता बनर्जी के फैसले को विपक्षी खेमे के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

अल्वा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया था. इस दौरान भी टीएमसी (TMC) के प्रतिनिधि मौजूद नहीं थे. 17 जुलाई को विपक्षी दलों की चेहरा चुनने के लिए बैठक हुई थी. इस बैठक में भी टीएमसी के नेता शामिल नहीं हुए थे. तब एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि हम ममता बनर्जी से संपर्क करने की कोशिश करेंगे. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए छह अगस्त को मतदान होगा. 

Presidential Election Result: वोटों की गिनती जारी, द्रौपदी मुर्मू 1349 वोटों के साथ बड़ी जीत की ओर बढ़ीं, जानें यशवंत सिन्हा का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget