एक्सप्लोरर

NCRB Report: हत्याओं में यूपी अव्‍वल, दूसरे व तीसरे नंबर पर ब‍िहार-महाराष्‍ट्र, NCRB के आंकड़ों में हुआ खुलासा

NCRB Report: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों में खुलासा हुआ है क‍ि पिछले साल 2022 में देशभर में उत्तर प्रदेश में हत्‍या के मामलों में सबसे ज्‍यादा 3,491 एफआईआर दर्ज की गईं. 

NCRB Report: देशभर में प‍िछले साल 2022 में हत्या के मामलों में 28,522 एफआईआर दर्ज की गईं. इसका मतलब, हर रोज 78 मामले या प्रति घंटे 3 से अधिक मामले दर्ज किए गए. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. 

एनसीआरबी ने बताया कि 2021 में 29,272 और 2020 में 29,193 मामले दर्ज किए गए थे. केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाले एनसीआरबी की वार्षिक अपराध रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में हत्या का सबसे बड़ा कारण 'विवाद' था. देश में 9,962 मामलों में हत्या का कारण 'विवाद' रहा. इसके बाद 3,761 मामलों में 'निजी प्रतिशोध या दुश्मनी' और 1,884 मामलों में 'लाभ' के लिए हत्या की गई.  

एनसीआरबी के अनुसार, देश में प्रति लाख जनसंख्या पर हत्या की दर 2.1 थी जबकि ऐसे मामलों में आरोप पत्र दायर करने की दर 81.5 थी.

यूपी में दर्ज क‍िए गए हत्या के सबसे अध‍िक मामले  

साल 2022 में हत्या के मामलों में सबसे अधिक प्राथमिकी उत्तर प्रदेश में दर्ज की गईं. उत्तर प्रदेश में इन मामलों में 3,491 प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद बिहार (2,930), महाराष्ट्र (2,295), मध्य प्रदेश (1,978) और राजस्थान (1,834) में प्राथमिकी दर्ज की गईं. देशभर में हत्या के कुल मामलों में से इन शीर्ष 5 राज्यों में 43.92 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए. 

नॉर्थ ईस्‍ट के इन राज्‍यों में हत्‍या के सबसे कम मामले आए 

एनसीआरबी के अनुसार, जिन राज्यों में हत्या के मामलों की सबसे कम प्राथमिकी दर्ज की गईं उनमें सिक्किम (9), नगालैंड (21), मिजोरम (31), गोवा (44), और मणिपुर (47) शामिल हैं. 

दिल्ली में प‍िछले साल मर्डर के 509 मामले हुए दर्ज

केंद्र शासित प्रदेशों में आपराध‍िक मामलों की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2022 में हत्या के 509 मामले दर्ज किए गए. इसके बाद जम्मू-कश्मीर (99),  पुडुचेरी (30), चंडीगढ़ (18), दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (16), अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (7), लद्दाख (7) और लक्षद्वीप (शून्य) में मामले दर्ज किए गए.

झारखंड में हत्‍या की दर सबसे अध‍िक र‍िकॉर्ड 
 
पूरे भारत में 2022 में हत्या की दर पर नजर डाली जाए तो झारखंड (4%) में सबसे अधिक थी. इसके बाद अरुणाचल प्रदेश (3.6%), छत्तीसगढ़ और हरियाणा (दोनों 3.4%), असम (3%) और ओडिशा (3%) में हत्या की दर सबसे अधिक रही. प्रति लाख जनसंख्या पर अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश (1.5), बिहार (2.3), महाराष्ट्र (1.8), मध्य प्रदेश (2.3) और राजस्थान (2.3) का प्रदर्शन बेहतर रहा. 

एनसीआरबी के अनुसार, हत्या संबंधी मामलों के पीड़ितों में 8,125 महिलाएं और 9 थर्ड जेंडर व्यक्ति थे जबकि लगभग 70 प्रतिशत पीड़ित पुरुष थे. 

यह भी पढ़ें: भारत में चक्रवात मिचौंग ने मचाई तबाही, तमिलनाडु में दो की मौत, सड़कों पर डूबी गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget