एक्सप्लोरर

अजित पवार को मनाने में जुटे हैं NCP नेता, जानें- क्या है इसके पीछे की वजह

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घमासान के बीच एनसीपी के नेता अभी भी अजित पवार को मनाने में जुटे हुए हैं. यहां जानिए- इसके पीछे क्या कारण हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. एनसीपी के बागी नेता अजित पवार के समर्थन से बीजेपी ने सरकार तो बना ली लेकिन अभी पार्टी को विधानसभा में बहुमत परीक्षण करना बाकी है. इसी बीच अजित पवार के समर्थन में गए अधिकतर बागी विधायक शरद पवार के खेमे में लौट आए हैं या सोशल मीडिया के जरिए शरद पवार के साथ होने की बात कही है.

इससे पहले एनसीपी की मीटिंग में अजित पवार को विधायक दल के नेता पद से हटा दिया गया है और जयंत पाटील को फिलहाल यह जिम्मेदारी दी गई है. अजित पवार को पार्टी से निकाला भी जा सकता था या उनपर कड़ी कार्यवाई की जा सकती थी लेकिन पार्टी नेता लगातार उन्हें मनाने में जुटे है.

शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने कहा- RSS ने संपर्क किया था, मैंने बताया कि अब देर हो चुकी है

यहां सवाल ये है कि पार्टी के अधिकतर नेता अजित पवार को क्यों मनाने के पीछे पड़े है. इसकी वजह है राज्यपाल के पास आधिकारिक तौर पर अजित पवार के एनसीपी विधायक दल के नेता होने का पत्र. बता दें कि भले ही एनसीपी ने अपनी मीटिंग में एनसीपी विधायक दल का नेता जयंत पाटील को नियुक्त किया है, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के पास इस संबंध में आधिकारिक पत्र नहीं है.

शरद पवार ने भतीजे अजित पवार को दिया जवाब, कहा- BJP के साथ गठबंधन का सवाल नहीं उठता, भ्रामक है बयान

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने बताया कि राज्यपाल को पत्र लिखकर बताया गया है कि एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटील है और अजित पवार को कोई अधिकार नहीं है. अजित पवार ने धोखे से समर्थन पत्र बीजेपी को दिया है. वहीं, अजित पवार ट्वीट कर अपने आप को एनसीपी नेता और शरद पवार को अपना नेता बता रहे हैं और साथ ही एनसीपी-बीजेपी के स्थिर सरकार की बात भी कर रहे हैं.

ऑपरेशन कमल- महाराष्ट्र में BJP के पास 169 विधायकों के समर्थन होने का दावा, विपक्षी खेमे में विधायकों को बचाने की कोशिश जारी

बीजेपी के नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि उनके पास 170 के करीब विधायकों का समर्थन है. यह तभी संभव है जब बीजेपी के 105, सहयोगी दल, निर्दलीय विधायको के अलावा एनसीपी के विधायक बीजेपी के साथ आते हैं. एनसीपी के नेताओं को डर है कि अगर अजित पवार के यही बागी तेवर रहे तो पार्टी टूट भी सकती है. ये भी वजह है कि एनसीपी के नेता लगातार अजित पवार को मनाने की कवायद में जुटे हुए हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज राहुल गांधी पर फैसला, पढ़ें केस की टाइमलाइन
अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज राहुल गांधी पर फैसला, पढ़ें केस की टाइमलाइन
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget