एक्सप्लोरर

ऑपरेशन कमल- BJP का 169 विधायकों के समर्थन का दावा, विपक्षी खेमे में विधायकों को बचाने की कोशिश जारी

महाराष्ट्र में बीजेपी विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले जरूरी आंकड़ों को लेकर आश्वस्त दिख रही है. वहीं, विपक्षी खेमे के विधायकों को होटल में ठहराया गया है. जानें- अभी तक के क्या हैं राजनीतिक समीकरण.

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक पार्टी के पास 150 से 169 विधायकों का समर्थन है. बीजेपी के राज्यसभा सदस्य नारायण राणे, अजित पवार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल के अतिरिक्त पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन कमल' के हिस्सा हैं.

महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन कमल' को सफलतापूर्वक पूरे करने के लिए लगातार कोशिश जारी है. बदली हुई परिस्थितियों में, महाराष्ट्र बीजेपी ने विपक्ष के ऐसे विधायकों की सूची तैयार की है जो आसानी से टूट सकते हैं. ऐसे विधायक जिनके टूटने की संभावना है उन्हें मंत्रालय के प्रस्ताव के प्रस्ताव दिए जा रहे हैं. इसके अलावा विधायकों के चुनाव क्षेत्र में अधूरे पड़े प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के साथ पूरे करने के वादे भी किए जा रहे हैं.

इसके साथ ही प्रदेश के डिप्टी सीएम और एनसीपी के बागी नेता अजित पवार ने ट्वीट करके कहा है "एनसीपी और बीजेपी गठबंधन स्थिर सरकार देगी. सब कुछ ठीक-ठाक है. चिंता की कोई बात नहीं है." सूत्रों के मुताबिक अजित पवार एनसीपी के 30 विधायकों के संपर्क में है. उनके बेटे पार्थ पवार भी विधायकों से लगातार संपर्क साधे हुए है. अजित पवार खेमे का दावा है कुल मिलाकर 35 विधायक ऐसे हैं जो फिलहाल शरद पवार के साथ दिखाई दे रहे हैं लेकिन बहुमत प्रस्ताव के समय अजित पवार का साथ देंगे.

अजित पवार ने ट्विटर बायो में किया बदलाव

एनसीपी नेता अजित पवार ने आज सुबह अपने ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव किए. उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइन के बायो में डिप्टी सीएम ऑफ महाराष्ट्र के साथ लीडर एनसीपी लिखा. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के 21 नेताओं को ट्वीट कर धन्यवाद भी दिया. जिन नेताओं को उन्हें धन्यवाद दिया उसमें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जैसे नेता शामिल हैं.

उद्धव ठाकरे ने एनसीपी विधायकों को संबोधित किया

वहीं, विपक्षी पार्टी के नेता अपने विधायकों को संभालने में लगे हुए हैं. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पहली बार एनसीपी के विधायकों को उनके होटल में पहुंचकर संबोधित किया. इसके बाद वह कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं. फिलहाल एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की तरफ से कोर्ट में जाने के बावजूद अपने विधायकों को बचा कर रखने और जल्द से जल्द बहुमत परीक्षण में विजय होने के दावे किए जा रहे हैं. वहीं, बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि "राज्य में आनंद का वातावरण है. हम बहुमत परीक्षण आसानी से जीत जाएंगे."

कुल मिलाकर बीजेपी 'ऑपरेशन कमल' के जरिए राज्य में अपने बहुमत को लेकर आश्वस्त होने का दावा कर रही है. वहीं शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस अपने विधायकों को बचाकर रखने और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जल्द बहुमत परीक्षण कराने और खुद के गठबंधन के पास बहुमत का आंकड़ा होने का दावा कर रही है.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घमासान के बीच जानें- सुप्रिया सुले के इन दो ट्वीट के क्या हैं अर्थ

महाराष्ट्रः सुप्रीम कोर्ट से चारों पक्षों को नोटिस, जानें- सुनवाई के दौरान किस वकील ने क्या दलील दी?

देखिए ABP News का नया शो 'हमारा संविधान', समझिए भारत के संविधान का हर पहलू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी दो बार इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget