एक्सप्लोरर

Exclusive: अजित पवार बोले- पार्टी जो तय करेगी वो करूंगा, BJP के साथ जाने के सवाल पर बिफरे

महाराष्ट्र में एक बार फिर ठाकरे आला रे की गूंज सुनाई दे रही है. फडणवीस सरकार गिरने के बाद अब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनेगी सरकार,कल शाम 6.40 बजे होगा शपथग्रहण.

मुंबई: महाराष्ट्र के बदले सियासी घटनाक्रम के बीच एनसीपी नेता अजित पवार ने पहली बार अपनी बात रखी है. एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लुसिव बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे लिए पार्टी जो भी तय करेगी, मैं करूंगा. बता दें कि आज सुबह जब अजित पवार पर विधायक पद की शपथ लेने विधानसभा पहुंचे थे तब उनकी बहन और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने गले लगाकर उनका स्वागत किया था. अजित पवार के बीजेपी के साथ जाने के बाद उन्हें वापस लाने में सुप्रिया सुले ने अहम भूमिका निभाई थी.

अजित पवार ने कहा, ''मैं कल भी एनसीपी में था, हूं और रहूंगा, हमारे नेता शरद पवार साहेब हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मुझे जो बताएगी मैं करूंगा.'' मंत्री पद की शपथ लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता, पार्टी ही तय करेगी. वहीं दूसरी तरफ अजित पवार आधी रात को बीजेपी के साथ जाने के सवाल पर नाराज हो गए. उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब जब मेरे मन में आएगा तब दूंगा, मुझे अभी इस पर बात नहीं करनी है.

शरद पवार के घर बैठक में होगा अजित पवार पर फैसला एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास सिल्वर ओक पर तीनों दलों (एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना) की दोपहर 12 बजे बैठक होगी. तीनों पार्टियों के बड़े नेता इस बैठक में शामिल होंगे. कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल और के सी वेणुगोपाल शामिल होंगे.

जानकारी के मुताबिक बैठक में शपथ ग्रहण समारोह में किसे किसे निमंत्रण दिया जाए, इस पर चर्चा होगी. जानकारी के मुताबिक विपक्ष के सभी बड़े नेताओं और मुख्यमंत्रियों को शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए न्योता भेजा जाएगा. इसके साथ ही कौन कौन से नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, यह भी चर्चा में शामिल होगा. अजित पवार मंत्री पद की शपथ लेंगे या नहीं इस पर भी विचार किया जाएगा.

महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे का दी एंड होते ही, शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की राजनीति के हीरो बनकर उभर हैं. 20 साल बाद शिवसेना से कोई सीएम की कुर्सी पर बैठेगा. इससे भी अहम बात ये है कि पहली बार ठाकरे परिवार को कोई सदस्य राज्य की कमान संभालेगा. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 28 नवंबर को शाम पांच बजे से शपथ ग्रहण का ये समारोह शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें 80 घंटे तक सीएम रहे फडणवीस, तस्वीरों में जानें कम समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं के नाम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- यादगार पांच साल के लिए शुक्रिया 28 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे, पहले 1 दिसंबर को होना था समारोह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget