एक्सप्लोरर

28 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे, पहले 1 दिसंबर को होना था समारोह

पहले ये खबर आई कि उद्धव ठाकरे 1 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे. उससे पहले कहा गया कि वे कल यानी बुधवार को ही सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. अब ताजा जानकारी है कि वे 28 नवंबर को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 28 नवंबर को शाम पांच बजे से शपथ ग्रहण का ये समारोह शुरू हो जाएगा. शिवसेना के नेता चाहते हैं कि 28 नवंबर को ही शपथ हो. मुंबई के शिवाजी पार्क में ये कार्यक्रम होगा.

इससे पहले ये खबर आई थी कि वे कल यानी बुधवार को ही शपथ ले सकते हैं. इसके बाद दिसंबर में शपथ ग्रहण की बात सामने आई और कहा गया कि वे 1 दिसंबर को शपथ लेंगे. आज एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल, कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट और शिवसेना विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल से मुलाकात की.

उधर आज मुंबई के होटल ट्राइडेंट में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की संयुक्त बैठक में उद्धव ठाकरे को गठबंधन का नेता चुना गया. तीनों पार्टियों के गठबंधन को महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के नाम से जाना जाएगा. इसके बाद वे अपने घर मातोश्री पहुंचे और अपने पिता बाला साहेब ठाकरे की तस्वीर के आगे सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया.

28 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे, पहले 1 दिसंबर को होना था समारोह

हम सब परिवार की तरह काम करेंगे- उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का नेता चुने जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने विधायकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम एक परिवार की तरह काम करेंगे. उन्होंने कहा, ‘’कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा समय आएगा. सोनिया गांधी का धन्यवाद. एक दूसरे पर विश्वास कर हम एक साथ आएं हैं. तीस साल जिसके साथ हमने दोस्ती निभाई उन्होंने हम पर विश्वास नहीं रखा. संघर्ष के दिनों में बाला साहेब की याद आती है. कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि सीएम बनूंगा. आज अगर बाला साहेब होते तो खुश होते. इस सरकार में बहुत से लोग अनुभवी हैं. ये आम लोगों की सरकार है. हम सब परिवार की तरह काम करेंगे. आप सब सीएम हैं.’’

आज गिर गई फडणवीस की सरकार

गौरतलब है कि आज शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने राज्य के डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने 23 नवंबर को बीजेपी को समर्थन दे दिया था. जिसके बाद उसी दिन देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. लेकिन करीब 80 घंटों के भीतर ही फडणवीस की सरकार गिर गई. अजित पवार के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट तक राहुल गांधी का मार्च जारी, नेहा बोरा भी साथ में मौजूद
LIVE: सुप्रीम कोर्ट तक राहुल गांधी का मार्च जारी, नेहा बोरा भी साथ में मौजूद
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला
'बेहद चिंताजनक', होर्मुज स्ट्रैट में 2 व्यापारिक जहाजों पर अटैक, MEA की दो टूक
'बेहद चिंताजनक', होर्मुज स्ट्रैट में 2 व्यापारिक जहाजों पर अटैक, MEA की दो टूक
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget