एक्सप्लोरर

आर्यन खान को पकड़ने वाली एनसीबी की टीम विवादों में उलझी, बीजेपी और अपराधियों से सांठगांठ का आरोप

आर्यन खान को पकड़ने वाली एनसीबी की टीम विवादों में फंसती दिखाई दे रही है. नवाब मल्लिक ने आरोप लगाया है कि ब्यूरो बीजेपी कार्यकर्ताओं और अपराधियों को साथ लेकर अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रही है.

मुंबई एनसीबी के पास इस बात का कोई जवाब नही है कि उसने एक बीजेपी कार्यकर्ता और एक आपराधिक रिकॉर्ड वाले शख्स को अपने आरोपी को क्यों पकड़ने दिया. बॉलीवुड में चल रहे ड्रग्स रैकेट के खिलाफ मुहिम चला रहा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो खुद विवादों में फंस गया है. एनसीपी नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि ब्यूरो बीजेपी कार्यकर्ताओं और अपराधियों को साथ लेकर अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रही है. उन्होंने ब्यूरो के इस दावे को भी झूठ बताया कि क्रूज़ पर से ड्रग्स बरामद हुए थे. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पास इन आरोपों के कोई ठोस जवाब नही हैं.

भारत के जिन जिन राज्यों में गैर बीजेपी पार्टियां सत्ता में हैं, वहां आरोप लगाए जाते रहे हैं कि केंद्र की बीजेपी सरकार अपने अधीन काम करने वाली केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं. इन आरोपों को मंगलवार के दिन और बल मिल गया जब एनसीपी से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रहा है.

ये दो नाम एनसीबी के गले की फांस बन गए

मनीष भानुशाली और किरण गोसावी, ये दो नाम एनसीबी के गले की फांस बन गए हैं. रविवार तड़के मुंबई बंदरगाह पर कॉर्डिलिया नाम के क्रूज़ पर कथित छापेमारी के बाद भानुशाली अरबाज़ मर्चेंट नाम के आरोपी को और गोसावी शाहरुख खांन बेटे आर्यन को पकड़ कर एनसीबी दफ्तर में लाते हुए दिखाई दिए लेकिन ये दोनों न तो एनसीबी के अधिकारी हैं और न ही पुलिसकर्मी. इनमे से एक मनीष भानुशाली बीजेपी का कार्यकर्ता रह चुका है और दूसरे का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने सवाल उठाया कि ये लोग एनसीबी अधिकारियों के साथ क्या कर रहे थे . उनका आरोप है कि एनसीबी बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है.

मनीष भानुशाली सालों से बीजेपी का कार्यकर्ता है. उसने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स मे पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ तस्वीरें डालीं हुईं हैं. भानुशाली ने खुद ये बात क़बूल की कि वो बीजेपी से जुड़ा रहा है. उसके मुताबिक क्रूज़ पर ड्रग्स पार्टी की जानकारी उसे मिली थी जिसे उसने एनसीबी के साथ साझा किया लेकिन वो इस बात की कोई सफाई नही दे सका कि आखिर किसी पुलिसकर्मी की तरह वो खुद क्यों एक आरोपी को पकड़ कर दफ्तर ला रहा था.

खुद को प्राइवेट डिटेक्टिव बताता है किरण गोसावी

आर्यन खान के साथ सेल्फी में दिख रहा दूसरा शख्स किरण गोसावी है जो कि खुद को प्राइवेट डिटेक्टिव बताता है. गोसावी की पृष्टभूमि निकालने पर पता चला कि उसपर मुंबई, ठाणे और पुणे में करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. गोसावी पर आरोप है कि वो युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे धोखाधडी करता है. एनसीबी ने अपनी सफाई में इतना ही कहा कि कुल 9 लोगों को बतौर पंच यानी कि स्वतंत्र गवाह के तौर पर बुलाया गया था जिनमे भानुशाली और गोसावी भी शामिल थे.

...लेकिन एनसीबी इन सवालों का जवाब नही दे पायी कि उन्होंने इन दोनो लोगों को आरोपियों का हाथ पकड़कर उन्हें अपने दफ्तर लाने की इजाजत क्यों दी और एक आपराधिक रिकॉर्ड वाले शख्स को अपने आपरेशन में क्यों शामिल किया. कॉर्डिलिया क्रूज़ का विवादित आपरेशन एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में किया गया था. जब हमने उनसे आरोपो पर सवाल किया तो वे बचते नज़र आये.

पिछले डेढ़ साल बॉलीवुड को ड्रग्स की गिरफ्त से निकालने के लिए चलाई गई मुहीम से एनसीबी और समीर वानखेड़े ने जमकर वाह वाही लूटी...लेकिन फिलहाल जिस विवाद में एनसीबी फंसी है, उससे न केवल उसकी नीयत पर सवाल खड़े हुए हैं बल्कि उसकी साख पर भी बट्टा लगा है. एनसीबी अधिकारियों की चूक ने मामले को सियासी रंग भी दे दिया है.

लखीमपुर हिंसा पर आक्रामक हुए बीजेपी के सांसद वरुण गांधी, वीडियो ट्वीट कर कहा- हत्या से विरोध को खामोश नहीं कर सकते

Railway News: यात्रीगण कृपा ध्यान दें! अब आपका सफर होगा और महंगा, वसूले जाएंगे ये चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget