एक्सप्लोरर

Cruise Drugs Party Case: 'एनसीबी की टीम में था BJP का कार्यकर्ता', NCP ने लगाए ये आरोप तो एजेंसी ने दी सफाई

Cruise Drugs Party Case: एनसीबी की टीम में बीजेपी कार्यकर्ता के शामिल होने संबंधी एनसीपी के आरोपों पर एजेंसी ने कहा कि अगर वे अदालत जाना चाहते हैं, तो वे जा सकते हैं. हम वहीं जवाब देंगे.

Cruise Drugs Party Case: क्रूज पोत पर छापेमारी को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुंबई के तट के निकट एक क्रूज पोत पर 2 अक्टूबर को की गई एनसीबी की छापेमारी ‘‘फर्जी’’ थी और इस दौरान ड्रग्स नहीं मिला था.

एनसीपी के प्रवक्ता और महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने छापेमारी के दौरान एनसीबी के दल के साथ दो लोगों की मौजूदगी पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि इनमें से एक व्यक्ति मनीष भानुशाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का सदस्य था. इस मामले में एनसीबी और मनीष भानुशाली ने सफाई दी है.

गोवा जा रहे पोत से शनिवार को कथित रूप से नशीले पदार्थ बरामद करने के बाद एनसीबी ने अब तक बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है.

नवाब मलिक ने कुछ वीडियो और फोटो भी जारी किए. एनसीपी नेता ने कहा कि वीडियो में आर्यन खान के साथ चल रहा व्यक्ति एनसीबी का अधिकारी नहीं है और उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार वह कुआलालम्पुर में रहने वाला एक निजी जासूस है. मलिक ने आरोप लगाया कि इसके अलावा एक अन्य वीडियो में दो व्यक्ति इस मामले में गिरफ्तार अरबाज मर्चेंट को ले जाते दिख रहे हैं और इनमें से एक बीजेपी का सदस्य है. उसका नाम मनीष भानुशाली है. 

उन्होंने कहा, ‘‘यदि ये दोनों एनसीबी के अधिकारी नहीं हैं, तो वे हाई-प्रोफाइल लोगों (आर्यन और मर्चेंट) को क्यों ले जा रहे थे.’’ मलिक ने कहा, ‘‘बीजेपी पूरे एनसीबी का इस्तेमाल लोगों, महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड को बदनाम करने के लिए कर रही है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि एनसीबी उन लोगों को निशाना बना रहा है, जो बीजेपी के खिलाफ हैं.

कांग्रेस नेताओं ने भी वीडियो जारी कर दावा किया है कि गिरफ्तार लोगों को ले जा रहे बीजेपी के कार्यकर्ता हैं.

मनीष भानुशाली की सफाई
बीजेपी कार्यकर्ता मनीष भानुशाली ने आरोपों पर सफाई दी है. उन्होंने कहा, ''एनसीपी नेता नवाब मलिक ने मुझ पर गलत आरोप लगाए हैं. बीजेपी का इससे (गिरफ्तारी) कोई लेना-देना नहीं है. मुझे 1 अक्टूबर को सूचना मिली कि एक ड्रग पार्टी होनी है. मैं जानकारी देने के लिए एनसीबी अधिकारियों (जहाज पर) के साथ था.''

एनसीबी की सफाई
मुंबई में एनसीबी के डिप्टी डीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने एनसीपी के आरोपों पर कहा कि अगर वे (राकांपा) अदालत जाना चाहते हैं, तो वे जा सकते हैं और न्याय मांग सकते हैं. हम वहीं जवाब देंगे. हमने सब कुछ कानून के अनुसार किया है.

ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि एनसीबी मुंबई की टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल ग्रीन गेट मुंबई और कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था और कोकीन, चरस, एमडीएमए जैसे ड्रग्स के साथ 8 लोगों को हिरासत में लिया था.

उन्होंने कहा, ''एनसीबी के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि वे द्वेष और पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं. एनसीबी दोहराता है कि हमारी जांच पेशेवर और कानूनी रूप से पारदर्शी और निष्पक्ष है. जांच जारी रहेगी.''

Cruise Drugs Party: क्रूज पार्टी का आयोजन किसने किया था, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब याद रखा जाएगा', ऑफिस में हुई तोड़फोड़ तो भड़के अभिषेक बनर्जी
'सब याद रखा जाएगा', ऑफिस में हुई तोड़फोड़ तो भड़के अभिषेक बनर्जी
CM विजय का भाषा वाला खेल, लाने जा रहे विधानसभा में प्रस्ताव
CM विजय का भाषा वाला खेल, लाने जा रहे विधानसभा में प्रस्ताव
Xप्लेन: पिछले पांच साल में बैंक और रेलवे में कितने भ्रष्टाचार के मामले दर्ज, डेटा चौंका देंगा
Xप्लेन: पिछले पांच साल में बैंक और रेलवे में कितने भ्रष्टाचार के मामले दर्ज, डेटा चौंका देंगा
कर्नाटक के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, छत का कंक्रीट गिरने से चार छात्र घायल
कर्नाटक के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, छत का कंक्रीट गिरने से चार छात्र घायल

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश ड्रोन से करेगा भारत की जासूसी? बॉर्डर के नजदीक शुरू किया ट्रेनिंग स्कूल
बांग्लादेश ड्रोन से करेगा भारत की जासूसी? बॉर्डर के नजदीक शुरू किया ट्रेनिंग स्कूल
Punjab SIR में राघव चड्ढा के दावे पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, पूछा- कहना क्या चाहते हो?
Punjab SIR में राघव चड्ढा के दावे पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, पूछा- कहना क्या चाहते हो?
कांग्रेस की 'टुकड़े-टुकड़े' वाली सोच, राम मंदिर CEO पर मचे बवाल के बीच BJP का पलटवार
कांग्रेस की 'टुकड़े-टुकड़े' वाली सोच, राम मंदिर CEO पर मचे बवाल के बीच BJP का पलटवार
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने 7 खिलाड़ी और 2 कोच बदलने पर तोड़ी चुप्पी
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने 7 खिलाड़ी और 2 कोच बदलने पर तोड़ी चुप्पी
अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूजन' के ट्रेलर को CBFC से मिली मंजूरी, जानें- कब और कहां होगा रिलीज?
'दृश्यम द कन्क्लूजन' के ट्रेलर को CBFC से मंजूरी, जानें- कब होगी रिलीज?
जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर कार्यकरता
जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर कार्यकरता
PM मोदी-पेजेशकियन की मीटिंग से भड़का US, बोला- 'ईरान की मदद की तो...'
PM मोदी-पेजेशकियन की मीटिंग से भड़का US, बोला- 'ईरान की मदद की तो...'
पाकिस्तान में ‘कब्र बेच रहे लोग की दुकान’! फैंसी डिजाइन और कीमत 4 लाख
पाकिस्तान में ‘कब्र बेच रहे लोग की दुकान’! फैंसी डिजाइन और कीमत 4 लाख
Embed widget