एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्लाह बोले- चाहता हूं कांग्रेस मज़बूत हो, देश की विभाजनकारी ताकतों से लड़ने के लिए इसे एकजुट होना पड़ेगा

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि देश में कई चीजों को ठीक करने के लिए आम जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है. ऐसे में कांग्रेस को मजबूत होकर जनता के बीच पहुचना चाहिए.

जम्मू कश्मीरः नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है. पार्टी के अंदर नेताओं की नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा कि जनता एक मजबूत कांग्रेस देखना चाहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एकजुट होना पड़ेगा तभी देश को बांटने वाली ताकतों से लड़ा जा सकता है. देश में कई चीजों को सही से संपन्न होने के लिए जनता कांग्रेस की ओर देख रही है. फारूख अब्दुल्ला का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस के 23 वरिष्ठ बागी नेताओं के एक गुड ने जम्मू-कश्मीर में एक कार्यक्रम करके पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा और कहा कि दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस कमजोर हो गई है.

बता दें कि शनिवार को कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन और संगठनात्मक बदलाव की मांग करते हुए वरिष्ठ नेताओं की टीम जम्मू में एक मंच पर एकत्रित हुए. इस बैठक में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और कपिल सिब्बल समेत 'जी-23' के नेता शामिल हुए. बैठक के दौरान इन नेताओं ने कहा कि पार्टी कमजोर हो रही है और वे इसे मजबूत करने के लिए एक साथ आए हैं.

कांग्रेस पार्टी के इन असंतुष्ट नेताओं को 'जी-23' भी कहा जा रहा है. कपिल सिब्बल ने महात्मा गांधी को समर्पित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "यह सच बोलने का मौका है और मैं सच बोलूंगा.'' सवालिया लहजे में उन्होंने पूछा कि हम यहां क्यों इकट्ठे हुए हैं?

सिब्बल ने कहा, "सच्चाई यही है कि हम देख रहे हैं कि कांग्रेस कमजोर हो रही है. हम पहले भी इकट्ठा हुए हैं. हमें एक साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करना होगा.'' इस कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मनीष तिवारी, विवेक तन्खा और राज बब्बर जैसे कई अन्य कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए.

जम्मू में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने की PM मोदी की तारीफ, चाय बनाने का ज़िक्र करते हुए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget