एक्सप्लोरर

जम्मू में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने की PM मोदी की तारीफ, चाय बनाने का ज़िक्र करते हुए कही ये बात

हाल ही में गुलाम नबी आज़ाद के राज्यसभा से रिटायर होने के वक्त पीएम मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की थी. सभा में पीएम आज़ाद का ज़िक्र करते हुए भावुक हो गए थे.

जम्मू: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू में एक सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि मुझे बहुत से लीडरों की बहुत सी बातें अच्छी लगती हैं. मैं खुद गांव से हूं और मुझे इस बात का फख्र है. आज़ाद ने पीएम मोदी का ज़िक्र करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि वो गांव से थे, कुछ भी नहीं थे, बर्तन मांजते थे, चाय बेचते थे. उन्होंने कहा कि सियासी तौर पर हम उनके खिलाफ हैं, लेकिन कम से कम जो अपनी असलियत है उसको नहीं छिपाते. जो आदमी अपनी असलियत छुपाता है वह आरज़ी दुनिया में रहता है. आदमी को फख्र होना चाहिए.

गुलाम नबी आज़ाद आज जम्मू में गुज्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने वहां ट्रस्ट के सबसे पहले ट्रस्टी मसूद चौधरी के नाम पर बनाई गई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और उसके बाद गुज्जर बकरवाल समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम की सच बोलने के लिए तारीफ करते नज़र आए.

गौरतलब है कि हाल ही में गुलाम नबी आज़ाद के राज्यसभा से रिटायर होने के वक्त पीएम मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की थी. सभा में पीएम आज़ाद का ज़िक्र करते हुए भावुक हो गए थे. बाद में आज़ाद ने भी प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया था और उनकी तारीफ की थी.

गुलाम नबी आज़ाद ने कहा, "कोविड के चलते डबल शिफ्ट में काम कर रहा हूं. राजनीतिक नेता जो बड़े हुए हैं, उन्हें ठीक करना मुश्किल है, लेकिन जो युवा हैं उन्हें कुछ कर के दिखाना है." उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अभी भी विकास नहीं हुआ है. जिस विकास के दावे किए जा रहे हैं, वह कागजों पर है.

उन्होंने कहा कि जम्मू के लोगों को टैक्स के नाम पर लूटा जा रहा है और टैक्सेस कमाई पर होनी चाहिए, जबकि जम्मू-कश्मीर में कमाई के जरिए को बढ़ाया नहीं गया है. शनिवार को जम्मू में गुलाम नबी आज़ाद की अध्यक्षता में G-23 नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं ने हिस्सा लिया था. इस शक्ति प्रदर्शन पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह शक्ति पर प्रदर्शन अभी सिर्फ 10% है, जबकि 90% व्यक्ति प्रदर्शन अभी बाकी है. जम्मू से 370 हटाए जाने पर गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि स्थिति ऐसी है, जैसे पुलिस के डीजीपी को सिपाही बना दिया गया हो.

एंटीलिया धमकी मामला: संदिग्ध अपराधियों को तलाशना हुआ मुश्किल, सीसीटीवी में टोल को पार करते नहीं आए नजर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget