एक्सप्लोरर

Nawab Malik vs Sameer Wankhede: वानखेड़े पर नवाब मलिक के हमले जारी, अब निकाह की फोटो ट्वीट कर लिखा- 'कबूल है, कबूल है, कबूल है'

Nawab Malik Slams Sameer Wankhede: महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक ने NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के कथित निकाह की तस्वीर ट्वीट की है.

Nawab Malik Attacks Sameer Wankhede: महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक कोई दिन ऐसा नहीं छोड़ते जब वह NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर प्रहार न करते हों. अब उन्होंने रविवार को देर रात एक तस्वीर ट्वीट की. तस्वीर में समीर वानखेड़े एक मौलाना के साथ दिख रहे हैं और किसी दस्तावेज पर दस्तखत कर रहे हैं.

नवाब मलिक ने इस फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा, "कबूल है, कबूल है, कबूल है...यह क्या किया तुने समीर दाऊद वानखेड़े?" नवाब मलिक द्वारा दिए गए फोटो के कैप्शन से साफ है कि वह इस फोटो को समीर वानखेड़े के निकाह की तस्वीर बता रहे हैं. इसीलिए, उन्होंने इसमें "कबूल है, कबूल है, कबूल है" लिखा है.

मलिक ने वानखेड़े पर लगाया था धर्म छिपाने का आरोप
गौरतलब है कि नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर अपना ‘‘वास्तविक धर्म- इस्लाम’’ छिपाने और फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए केंद्र सरकार की नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया था. मलिक ने कहा था समीर वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं लेकिन आरक्षित श्रेणी के तहत नौकरी पाने के लिए जाति प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा किया है. हालांकि, वानखेड़े आरोपों से इनकार करते रहे हैं.

बता दें कि 3 अक्टूबर को NCB ने मंबई में एक क्रूज पार्टी में रेड कर आर्यन खान सहित कई अन्यों को गिरफ्तार किया था. फिलहाल, आर्यन खान जमानत पर जेल से बाहर हैं. इस मामले के बाद से नवाब मलिक लगातार समीर वानखेड़े पर हमलावर हैं. मलिक ने वानखेड़े पर बॉलीवुड के लोगों को फंसाकर फिरौती लेने का आरोप लगाया था.

"आर्यन खान केस अपहरण और फिरौती का मामला था"
आर्यन खान केस में भी नवाब मलिक ने कहा है कि यह अपहरण और फिरौती का मामला था. नवाब मलिक ने एक ट्वीट में कहा कि "हाईकोर्ट के आदेश से साबित होता है कि आर्यन खान मामला किडनैपिंग और फिरौती का मामला था. यह पूर्व नियोजित था लेकिन सार्वजनिक डोमेन में जारी एक सेल्फी ने योजना को विफल कर दिया. फर्जीवाड़ा अब बेनकाब हो गया है."

इसके साथ ही, उन्होंने हाई कोर्ट के आदेश के कुछ प्वाइंटर्स भी ट्वीट किए. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'हाईकोर्ट ने कहा, आरोपी के खिलाफ कोई आपराधिक सबूत नहीं मिला. व्हाट्सऐप चैट से जुड़ा कोई सबूत नहीं है. आर्यन के पास से कोई आपत्तिजनक पदार्थ नहीं मिला. अरबाज और मुनमुन के पास से कम मात्रा में ड्रग्स मिला. मुनमुन का आर्यन और अरबाज से पहला कोई कनेक्शन नहीं है.' मलिक ने ट्वीट में लिखा, 'हाईकोर्ट ने कहा कि आर्यन खान की चैट देखने पर पता चला कि कोई साजिश नहीं की गई. कोई ऐसा सबूत नहीं है जो कहे कि अपराध के लिए साजिश हुई है.'

यह भी पढ़ें-
Aryan Khan Bail Order: बॉम्बे HC ने कहा- आर्यन के पास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे आपराधिक साज़िश साबित हो
आर्यन खान को कसूरवार बताने वाली एनसीबी क्या ख़ुद अपने ही बुने जाल में फंस रही है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
ईरान-इजरायल युद्ध ने तोड़ी व्यापारियों की कमर, JNPT पोर्ट पर हजारों कंटेनर फंसे, आयात-निर्यात बुरी तरह प्रभावित
ईरान युद्ध ने तोड़ी कारोबारियों की कमर, पोर्ट पर हजारों कंटेनर फंसे, निर्यात बुरी तरह प्रभावित
तेलंगाना में रसोई गैस महंगी, बुकिंग नियम भी सख्त; कमर्शियल गैस की कीमतों से रेस्टोरेंट को झटका
तेलंगाना में रसोई गैस महंगी, बुकिंग नियम भी सख्त; कमर्शियल गैस की कीमतों से रेस्टोरेंट को झटका
भारत-अमेरिका ट्रेड फैसिलिटेशन पोर्टल रजिस्ट्रेशन कल से होगा शुरू, US मार्केट में डायरेक्ट सामान एक्सपोर्ट करेंगे कारोबारी
US बाजार अब बस एक क्लिक दूर, भारत-अमेरिका ट्रेड फैसिलिटेशन पोर्टल रजिस्ट्रेशन 10 मार्च से शुरू

वीडियोज

Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget