एक्सप्लोरर

INS विक्रमादित्य में आग लगने से लेफ्टिनेंट डीएस चौहान की मौत, पिछले महीने ही हुई थी शादी

विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य में शुक्रवार को लगी आग से एक 30 साल के बहादुर नौसेना अधिकारी की मौत हो गई. नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनीला लांबा ने इस घटना पर शोक जताया है.

नई दिल्ली: विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य में शुक्रवार को लगी आग से एक 30 साल के बहादुर नौसेना अधिकारी की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब नौसेना अधिकारी कर्नाटक के कारवार स्थित हार्बर में दाखिल हो रहा था. नौसेना ने कहा कि लेफ्टिनेंट कोमोडोर डी एस चौहान के ‘हिम्मती प्रयासों’ के कारण आग 44500 टन के पोत की लड़ाकू क्षमता को बड़ी क्षति नहीं पहुंचा सकी. मध्यप्रदेश के रतलाम के रहने वाले डी एस चौहान की पिछले महीने ही शादी हुई थी. उनके परिवार में उनकी मां और पत्नी हैं.

नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनीला लांबा ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘हम उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करते हैं और यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करेंगे कि उनका बलिदान बेकार नहीं जाए. हम हमेशा और हर समय उनके परिवार के साथ खड़े रहेंगे.’’ नौसेना ने एक बयान में कहा, ''आईएनएस विक्रमादित्य में शुक्रवार की सुबह आग उस समय लगी जब पोत कारवार में हार्बर में प्रवेश कर रहा था.'' नौसेना ने एक बयान में कहा, ''तेजी से कदम उठाते हुए पोत के चालक दल ने आग पर काबू पाया, जिससे इसकी लड़ाकू क्षमता को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा.''

घटना किन वजहों से और किन परिस्थितियों में हुई, इस बात की जांच के लिए एक ‘बोर्ड ऑफ एन्क्वायरी’ के आदेश दे दिए गए हैं. नौसेना ने कहा, ‘‘लेफ्टिनेंट कोमोडोर डी एस चौहान ने प्रभावित अपार्टमेंट में आग बुझाने के प्रयासों का बहादुरी से नेतृत्व किया. आग पर तो काबू पा लिया गया, आग की लपटों और धुएं के कारण अधिकारी बेहोश हो गये.’’ उन्होंने कहा कि उन्हें तुरंत इलाज के लिए कारवार स्थित नौसैनिक अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. आईएनएस विक्रमादित्य को नवंबर 2013 में रूस के सेवेरोदविंसक में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था.

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2019: बीजेपी ने केजरीवाल पर 2013 में तीन पहचान पत्र रखने का लगाया आरोप

पीएम मोदी के पास है सिर्फ 38 हजार 750 रुपये कैश, नहीं है कोई गाड़ी PM मोदी बोले- लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी, अपना वोट बर्बाद मत करें कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा बोले- आजादी और विकास में जिन्ना का भी योगदान देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
INDIA Bloc March Highlights: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में सौरव दास
दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में सौरव दास
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget