एक्सप्लोरर

CBI की बड़ी कार्रवाई, पनडुब्बी की सीक्रेट जानकारी लीक करने के आरोप में नेवी कमांडर समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Submarine News: CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पांच लोगों में एक नेवी का कमांडर भी शामिल है. बता दें कि इन सभी पर आरोप है कि पनडुब्बी की सीक्रेट जानकारी लीक कर रहे थे

CBI Arrested Navy Officer: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत के बदले पनडुब्बी परियोजना से संबंधित गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में नौसेना के कमांडर रैंक के एक अधिकारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एजेंसी ने पिछले महीने एक गुप्त अभियान चलाया जिसमें नौसेना के दो सेवानिवृत्त अधिकारियों, एक सेवारत अधिकारी तथा दो अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया. अधिकारियों ने कहा कि अब तक एजेंसी ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और अन्य स्थानों सहित 19 जगहों पर तलाशी की जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किये गए और उनकी जांच की जा रही है.

नौसेना के उक्त कमांडर ने रिश्वत लेने के बदले में ‘किलो क्लास’ की पनडुब्बियों के आधुनिकीकरण परियोजना से संबंधित जानकारी दो सेवानिवृत्त अधिकारियों से साझा की थी. सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई को इस मामले की जांच सौंपी गई थी. मामला सामने आने के बाद नेवी की ओर से बयान जारी कर कहा गाय है कि इस जांच में एजेंसी को भारतीय नौसेना की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा.

बता दें कि रिटायर्ड अफसरों के लिए किलो क्लास सबमरीन मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट से जुड़ी गुप्त जानकारी लीक करने का ये मामला पिछले महीने सामने आया था. भारतीय नौसेना के सीनियर अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली थी. जिसके बाद से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार की ओर से इसमें हस्तक्षेप किया गया. सरकार ने नेवी के 5 बड़े अफसरों को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी. वाइस एडमिरल रैंक के अधिकारी की अगुवाई में इस मामले की जांच शुरू हुई थी.

WHO ने कोवाक्सिन के आपात इस्तेमाल को नहीं मिली मंजूरी, तीन नवंबर को होगी अगली बैठक

Cruise Drugs Case: पूर्व अटॉर्नी जनरल ने की आर्यन खान की पैरवी, जाने कौंन हैं मुकुल रोहतगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget