एक्सप्लोरर

Cruise Drugs Case: पूर्व अटॉर्नी जनरल ने की आर्यन खान की पैरवी, जाने कौंन हैं मुकुल रोहतगी

Cruise Drugs Case: शाहरुख खान के बेटे आर्यन की ओर से पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने मंगलवार को कोर्ट में पैरवी की. फिलहाल आर्यन को जमानत नहीं मिल पाई है.

Cruise Drugs Case: मुंबई के क्रूज़ ड्रग्स पार्टी मामले में आर्यन खान को मंगलवार को भी ज़मानत नहीं मिली. पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने मंगलवार को कोर्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन की ओर से पैरवी की. आर्यन की जमानत पर सुनवाई के लिए मुकुल रोहतगी बॉम्बे हाई कोर्ट में पेश होने के लिए सोमवार देर रात मुंबई पहुंचे थे. 

फिलहाल क्रूज़ ड्रग्स पार्टी मामले में आर्यन खान का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष वकीलों के दल में मुकुल रोहतगी भी शामिल हो गए हैं. जिसमें पहले से ही सतीश मानेशिंदे और अमित देसाई जैसे कुछ बड़े नाम शामिल हैं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 3 अक्टूबर को मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के दौरान आर्यन को गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है.
 
कौन हैं मुकुल रोहतगी

66 वर्षीय मुकुल रोहतगी भारत की सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट में एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं. वह भारत के 14वें अटॉर्नी जनरल रह चुके हैं. जिसके बाद के.के. वेणुगोपाल ने उनकी जगह ली थी. इससे पहले मुकुल रोहतगी भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य कर चुके हैं.

मुकुल रोहतगी ने इससे पहले एख अधिवक्ता के तौर पर कई बड़े  प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण मामलों का प्रतिनिधित्व किया है. जिसमें 2002 का गुजरात दंगा मामला भी शामिल है, जहां वह गुजरात सरकार के लिए अदालत में पेश हुए थे. राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग से संबंधित मामला भी एएसजी के रूप में रोहतगी द्वारा तर्क दिया गया एक ऐतिहासिक निर्णय है.

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश बीएच लोया की मौत की जांच कर रहे हाई-प्रोफाइल मामले में महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें स्पेशल प्रॉसिक्युटर नियुक्त किया था. वहीं इस मामले की जांच के लिए उन्हें 1.20 करोड़ रुपए की फीस भी दी गई थी.

इसे भी पढ़ेंः
Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान की ज़मानत पर आज नहीं हुआ फैसला, कल फिर होगी अर्ज़ी पर सुनवाई

Nawab Malik On Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े पर आरोपों की झड़ी लगाने वाले नवाब मलिक ने abp न्यूज़ से की बात, जानें क्या कुछ कहा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget