एक्सप्लोरर

पंजाब में कांग्रेस के झगड़े में नया मोड़, आज दोपहर तीन बजे सीएम चन्नी से मिलेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

आज नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ होगी. दोनों के बीच यह मुलाकात पंजाब भवन, चंडीगढ़ में दोपहर 3 बजे होगी.

पंजाब कांग्रेस में उठा-पटक थमने का नाम नहीं ले रही है. पहले पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के इस्तीफा उसके बाद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की राह पंजाब चुनाव के ठीक पहले उथल-पुथल भरी लग रही है. नवजोत सिंह सिद्धू ने जबसे अपना इस्तीफा दिया है तब से दिल्ली हाइकमान से लेकर पंजाब के कांग्रेस के नेता तक सभी उन्हें मनाने में लगातार जुटे हुए है.

मुख्यमंत्री चन्नी से आज होगी मुलाकात

इसी क्रम में आज नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ होगी. सिद्धू किसी से भी बातचीत करने के लिए तैयार नहीं थे पर मुख्यमंत्री चन्नी ने बातचीत करने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू तैयार हो गए हैं. सभी को यह उम्मीद है कि आज मुख्यमंत्री चन्नी के साथ मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस में चल रही उथल-पुथल थम जाएगी.

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने सिद्धू को फोन कर सभी मुद्दों को सुलझाने और वार्ता करने की पेशकश की. आज मुख्यमंत्री चन्नी के साथ होने वाली मुलाकात की जानकारी खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज मुख्यमंत्री ने मुझे बातचीत के लिए आमंत्रित किया है... आज दोपहर 3:00 बजे पंजाब भवन, चंडीगढ़ पहुंचकर बातचीत करूंगा. किसी भी चर्चा के लिए उनका स्वागत है.

आलाकमान ने बनाई सिद्धू से दूरी

फिलहाल सिद्धू से बातचीत के लिए कांग्रेस आलाकमान ने दूरी बनाकर रखी है. सिद्धू को मनाने के लिए अब तक परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित कई नेताओं ने पटियाला में उनके आवास पर उनसे मुलाकात की थी और उन्होंने सिद्धू से पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने का आग्रह किया.

सीएम ने कहा था बैठकर बात करनी चाहिए

इससे पहले सीएम चरणजीत चन्नी ने सिद्धू से फोनकर बातचीत की थी उन्होंने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि मैने उन्हें कहा है कि आपको आकर बैठकर बात करनी चाहिए. अगर आपको कुछ गलत लगता है तो आप उस बारे में बता सकते हैं. आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है जो पार्टी का प्रमुख पद है. प्रमुख को परिवार के बीच बैठना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

गोरखपुर में कारोबारी की हत्या को लेकर एक्शन में योगी, कहा- अपराध में शामिल पुलिसवाले बर्खास्त होंगे, दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh Elections: बहराइच में ओवैसी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मीटिंग, यूपी चुनाव के मुद्दे पर कर सकते हैं बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget