एक्सप्लोरर

पटनायक सरकार है फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर की तरह: अमित शाह

शाह ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार एक बिजली कारखाने की तरह है, लेकिन बिजली पहुंचाने के लिए ट्रांसफार्मर और दूसरे चीजों की जरूरत होती है. पटनायक सरकार एक ऐसा ट्रांसफॉर्मर है जो फुंक गया है. अगर ट्रांसफॉर्मर फुंक जाता है जो उसे बदल देते हैं. मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि यहां का ट्रांसफॉर्मर उखाड़ फेंकिए.’’

भुवनेश्वर: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर आज निशाना साधा है. ओडिशा के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि ओडिशा राज्य की पटनायक सरकार एक फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर की तरह है. जिसे जनता को उखाड़कर फेंक देना चाहिए ताकि राज्य का विकास सुनिश्चित हो सके.

शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार एक बिजली कारखाने की तरह है, लेकिन बिजली पहुंचाने के लिए ट्रांसफार्मर और दूसरे चीजों की जरूरत होती है. पटनायक सरकार एक ऐसा ट्रांसफॉर्मर है जो फुंक गया है. अगर ट्रांसफॉर्मर फुंक जाता है जो उसे बदल देते हैं. मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि यहां का ट्रांसफॉर्मर उखाड़ फेंकिए.’’

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने यह भी कहा, "ओडिशा का विकास नवीन पटनायक के बूते की बात नहीं बल्कि यहां का विकास बीजेपी ही कर सकती है.’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘नवीन पटनायक की सरकार राज्य के विकास के लिए मोदी सरकार का सहयोग नहीं कर रही है. ओडिशा को विकसित करने के लिए राज्य में बीजेपी की सरकार बनानी होगी. यहां की जनता बदलाव चाहती है.’’

शाह ने कहा, ‘‘बीजेपी को पंचायत चुनाव में 33 फीसदी वोट मिले. ऐसे में पूरी संभावना है कि 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रगति करेगी और यहां हमारी सरकार बनेगी.’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि बीजेपी 120 सीट हासिल करने के अपने लक्ष्य को पूरा करेगी क्योंकि लोगों ने बीजद सरकार को हटाने का मन बना लिया है.

शाह ने कहा, ‘‘ओडिशा में बीजेपी की प्रगति से नवीन पटनायक की नींद उड़ गई है. उनको रात में भी कमल दिखाई देता है.’’ ओडिया बोलने में कथित अक्षमता को लेकर भी शाह ने पटनायक पर कटाक्ष किया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ओडिया भाषा नहीं बोल पाता हूं इसलिए आपसे माफी मांगता हूं. लेकिन कुछ लोग (पटनायक) ओडिया नहीं बोल पाने को लेकर क्षमा नहीं मांगते और राज्य में शासन कर रहे हैं.’’ शाह ने पटनायक सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘नवीन बाबू ने 18 सालों से क्या किया है? राज्य में बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार है और लूट चरम पर है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget