एक्सप्लोरर

LAC पर चीन से जारी तनानती के बीच नौसेना की तीन दिवसीय कमांडर्स कॉन्फ्रेंस कल से होगी शुरू

तीन दिन तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद सम्मेलन को संबोधित करेंग. सम्मेलन में नौसेना की तीनों कमान के कमांडर्स सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी शिरकत करेंगे.

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चल रही तनातनी के बीच बुधवार से तीन दिवसीय नेवल कमांडर्स कॉन्फ्रेंस शुरू हो रही है (19-21 अगस्त).‌ तीन दिवसीय सम्मलेन में नौसेना प्रमुख के नेतृत्व में सभी कमांडर्स हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा करेंगे.‌ पहले दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल के मुताबिक, "ये सम्मेलन देश की उत्तरी सीमाओं (लद्दाख में चीन से सटी सीमाओं) पर चल रही परिस्थितियों और कोविड-महामारी के चलते विशेष महत्व रखता है. क्योंकि इस सम्मेलन में नौसेना की टॉप लीडरशिप ऑपरेशन्स करने के तरीके, अपने एसैट्स (यानि युद्धपोत, सबमरीन इत्यादि) के रखरखाव, नए युद्धपोतों के अधिग्रहण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और मानव संसाधन जैसे प्रमुख मुद्दों पर एक मंच पर विचार करेंगे." नेवल कमांडर्स कांफ्रेंस साल में दो बार होती है. लेकिन इस‌ साल का पहला सम्मेलन कोविड महामारी के चलते देरी से हो रहा है.

सम्मेलन में नौसेना की तीनों कमान (विशाखापटट्नम स्थित पूर्वी कमान, मुंबई स्थित पश्चिमी कमान और कोच्चि‌ स्थित दक्षिणी कमान) के कमांडर्स सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी शिरकत करेंगे.

यह कॉन्फ्रेंस रक्षा मंत्रालय‌ को अंतर्गत शुरू हुए नए विभाग, डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री एफेयर्स (डीएमए) के स्थापित होने के बाद पहली बार आयोजित की जा रही है. इस नए विभाग की जिम्मेदारी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पास है. खुद सीडीएस, जनरल बिपिन रावत नेवल कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. सम्मेलन के दौरान ट्राई-सर्विस (यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना) के साझा मिशन्स पर भी चर्चा होगी.

आपको बता दें कि हाल में चीन के साथ तनातनी के दौरान नौसेना के फाइटर जेट्स, मिग-29के को लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल (एलएसी) पर कॉम्बेट एयर पैट्रोलिंग यानि हवाई सुरक्षा में तैनात किया गया था. इसके अलावा नौसेना के टोही विमान, पी8आई को भी एलएसी पर चीनी सेना की निगरानी के लिए तैनात किया गया था.

कमांडर मधवाल के मुताबिक, सम्मेलन में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के 'सागर' यानि सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन रिजन को ध्यान में रखते हुए इंडो-पैसेफिक क्षेत्र की सुरक्षा पर भी चर्चा की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

बारामूला में ढेर तीन आतंकियों में से दो लश्कर के टॉप कमांडर, BJP नेता वसीम बारी के थे हत्यारे

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जापान भारत की 'ग्रोथ स्टोरी' का अहम हिस्सेदार', सनाए ताकाची के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले PM मोदी?
'जापान भारत की 'ग्रोथ स्टोरी' का अहम हिस्सेदार', सनाए ताकाची के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले PM मोदी?
Explained: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधरना कितना मुमकिन? क्यों यह आसान काम नहीं रहा, इससे हमें क्या फायदा?
भारत-PAK के रिश्ते सुधरना कितना मुमकिन? क्यों यह आसान काम नहीं रहा, इससे हमें क्या फायदा?
ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
Delhi Terror Conspiracy: ISI के नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
ISI के नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget