एक्सप्लोरर

बारामूला में ढेर तीन आतंकियों में से दो लश्कर के टॉप कमांडर, BJP नेता वसीम बारी के थे हत्यारे

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि मारे गए 3 आतंकियों में 2 लश्कर के टॉप कमांडर-सज्जाद उर्फ हैदर और उस्मान हैं. हैदर बांदीपोरा हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता था.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों के अभियान में मंगलवार को तीसरा आतंकवादी भी मारा गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों और एक पुलिसकर्मी के आतंकवादियों की गोलीबारी में शहीद होने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर जिले के क्रीरी इलाके में मुठभेड़ में सोमवार को घायल हुए सेना के दो जवान भी शहीद हो गए हैं.

सुरक्षा बलों ने हमले के बाद आतंकवादियों का पीछा किया था और उनमें से दो को मार गिराया. अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य आतंकवादी को अभियान के दूसरे दिन मार गिराया गया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर आतंकवादियों के पास से हथियार में गोलाबारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई.

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि मारे गए 3 आतंकियों में 2 लश्कर के टॉप कमांडर-सज्जाद उर्फ हैदर और उस्मान हैं. हैदर बांदीपोरा हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता था. वह युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती करता था और पुलिस, नागरिकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमलों में शामिल था.

विजय कुमार, आईजीपी कश्मीर ने बताया सज्जाद उर्फ हैदर साजिशकर्ता था और विदेशी आतंकवादी उस्मान ने बीजेपी नेता वसीम बारी, उसके पिता और भाई की हत्याओं को अंजाम दिया था. इन दोनों आतंकवादियों की मुठभेड़ में मौत पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

सीआरपीएफ के एक नाका दल पर हमला होने के शीघ्र बाद लश्कर आतंकवादियों के खिलाफ यह अभियान शुरू किया गया. इस हमले में बल के दो जवान और जम्मू कश्मीर के एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गये. अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान जारी है.

यह भी पढ़ें:

सरकार ने कहा: कोरोना वैक्सीन कब तक आएगी ये कहना मुश्किल, एक वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget