एक्सप्लोरर

National Unity Day: राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, 10 बड़ी बातें

देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने की बात कही.

PM Modi Speech On National Unity Day: देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की मंगलवार (31 अक्टूबर 2023) को जयंती है. इस मौके पर पीएम मोदी ने गुजरात के केवड़िया में पटेल की लौह प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास से देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, देश को तुष्टीकरण की राजनीति ने बहुत बर्बाद किया है इसलिए ऐसी राजनीति करने वालों को कभी सफल नहीं होने देना है. 

पीएम मोदी ने यहां पर देश को संबोधित करते हुए कहा, 'तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने कभी भी आतंकवाद का पुरजोर तरीके से विरोध नहीं किया. उनको आतंकवाद और विकास यात्रा में कुछ भी नहीं दिखाई दिया. तुष्टिकरण करने वालों को मानवता के दुश्मनों के साथ खड़े होने में संकोच नहीं हो रहा है. वो आतंकी गतिविधियों की जांच में कोताही करते हैं, वो देशविरोधी तत्वों पर सख्ती करने से बचते हैं. तुष्टिकरण की ये सोच इतनी खतरनाक है कि वो आतंकियों को बचाने के लिए अदालत तक पहुंच जाती है. ऐसी सोच से किसी समाज या देश का भला नहीं हो सकता.

पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

  • तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने आतंकवाद का विरोध नहीं किया. तुष्टिकरण की सोच काफी खतरनाक है इससे देश का कभी भी भला नहीं हो सकता है. 
  • बीजेपी सरकार संकल्प से सिद्धि की सरकार है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण ये एकता नगर है. ये दुनिया का ग्रीन ग्लोबल शहर है.
  • हमने कश्मीर से धारा 370 हटा दी, किसी ने भी नहीं सोचा था कि कश्मीर से कभी धारा 370 भी हट सकती है. 
  • हम भारत के लोकतंत्र को नई ऊंचाई पर लेकर गये हैं. G20 में भारत के सामर्थ्य को देखकर दुनिया हैरान हो गई है.
  • 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाला आयोजन, 26 जनवरी को कर्तव्यपथ पर परेड और 31 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटीपर राष्ट्रीय एकता दिवस का ये कार्यक्रम राष्ट्र उत्थान की त्रिशक्ति बन गए हैं.
  • आज मेरे सामने लघु भारत का स्वरूप दिख रहा है. राज्य अलग है, भाषा अलग है, परंपरा अलग है, लेकिन यहां मौजूद हर व्यक्ति एकता की मजबूत डोर से जुड़ा हुआ है.
  • भारत ने अपनी नौसेना के ध्वज पर लगे गुलामी के निशान को हटा दिया है. गुलामी के दौर में बनाए गए गैर जरूरी कानूनों को भी हटाया जा रहा है.
  • यहां आने वाले लोगों को सिर्फ भव्य प्रतिमा के ही दर्शन नहीं होते बल्कि उसे सरदार साहब के जीवन, त्याग और एक भारत के निर्माण में उनके योगदान की झलक भी मिलती है.
  • भारत परंपरा की मजबूत डोर से जुड़ा हुआ है. मेरे सामने लघु भारत का रूप दिख रहा है. यहां राज्य अलग है, भाषा अलग है, परंपरा अलग है, लेकिन हर व्यक्ति एकता की मजबूत डोर से जुड़ा हुआ है.
  • हमें विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए देश की एकता को बनाए रखने का प्रयास एक पल भी नहीं छोड़ना है.

ये भी पढ़ें: एपल ने महुआ मोइत्रा, पवन खेड़ा समेत कई विपक्षी नेताओं को भेजा अलर्ट, बोला- 'स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स' फोन को बना रहे निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget