एक्सप्लोरर

एपल ने महुआ, थरूर समेत कई विपक्षी नेताओं को भेजा अटैक का अलर्ट, पवन खेड़ा बोले- डियर मोदी सरकार, आप ये क्यों कर रहे

Apple iPhone Alert: देश के कई विपक्षी नेताओं और पत्रकारों को आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल की तरफ से एक चेतावनी मैसेज भेजा गया है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

Apple iPhone Alert News: टेक्नोलॉजी कंपनी एपल ने मंगलवार (31 अक्टूबर) को कई सारे भारतीय विपक्षी नेताओं को अलर्ट मैसेज भेजा है. इसमें चेतावनी दी गई है कि उनके आईफोन को 'स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स' के जरिए निशाना बनाया गया. मैसेज में कहा गया है कि एपल का मानना है कि आपकी एपल आईडी से जुड़े हुए आईफोन को स्टे स्पॉन्सर्ड अटैकर्स के जरिए रिमोटली कंट्रोल में करने की कोशिश की जा रही है. विपक्षी नेताओं ने खुद इसकी जानकारी दी है.

नेताओं के अलावा कुछ पत्रकारों को भी एपल के जरिए अलर्ट मैसेज मिलने की बात सामने आई है. जिन नेताओं को एपल के जरिए अलर्ट भेजा गया है, उसमें टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी मेंबर पवन खेड़ा, शिवसेना (यूबीटी) की नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, सीपीआई-एम नेता सीताराम येचुरी, आप सांसद राघव चड्ढा शामिल हैं. इसके अलावा एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी को भी अलर्ट भेजा गया है.

एपल के अलर्ट में क्या कहा गया? 

अलर्ट मैसेज में चेतावनी देते हुए कहा गया है, 'स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स आपका आईफोन टारगेट कर रहे हैं. अटैकर्स आपकी एपल आईडी के जरिए रिमोटली आईफोन का एक्सेस लेने की कोशिश कर रहे हैं. ये अटैकर्स आपको व्यक्तिगत तौर कर रहे हैं. यदि आपके डिवाइस के साथ किसी स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स ने छेड़छाड़ की है, तो वे आपके संवेदनशील डेटा, कम्युनिकेशन और यहां तक ​​कि कैमरा और माइक्रोफोन तक रिमोटली पहुंच पा सकते हैं. इस चेतावनी को गंभीरता से लीजिए.'

विपक्षी नेताओं ने क्या कहा? 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'डियर मोदी सरकार, आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?' टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि उन्हें अभी एपल की तरफ से चेतावनी मिली है कि सरकार उनके आईफोन और मेल आईडी को हैक करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने सरकार पर निशाना भी साथा है. समाजवादी पार्टी नेता आईपी सिंह ने बताया कि एपल के जरिए अखिलेश यादव को भी चेतावनी वाला मैसेज मिला है. उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं की निजता पर यह हमला गैरकानूनी है. 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एपल थ्रेट नॉटिफिकेशन के जरिए मालूम चला कि मेरे फोन को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने आगे शायराना अंदाज में कहा कि ख़ूब पर्दा है कि चिलमन से लगे बैठे हैं. साफ़ छुपते भी नहीं सामने आते भी नहीं.

यहां देखें विपक्षी नेताओं के ट्वीट


यहां गौर करने वाली बात ये है कि जितने भी विपक्षी नेताओं को अलर्ट भेजा गया है. वे सभी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. इनमें से कुछ नेता ऐसे हैं, जो सरकार की आलोचना करते रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: भारत के युग की हो गई शुरुआत, बजने वाला है पूरी दुनिया में डंका, इस दिग्गज कंपनी ने कही ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget