एक्सप्लोरर

Explained: रेलवे में निजीकरण- 400 रेलवे स्टेशन, 90 पैसेंजर ट्रेन और 1400KM ट्रैक को लीज़ पर रखकर मोदी सरकार जुटाएगी 1.52 लाख करोड़

National Monetisation Plan: सरकार का कहना है कि इन बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में निजी कंपनियों को शामिल करते हुए संसाधन जुटाए जाएंगे और संपत्तियों का विकास किया जाएगा.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 6 लाख करोड़ रुपए की नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (एनएमपी) की घोषणा कर दी है. एनएमपी के तहत यात्री ट्रेन, रेलवे स्टेशन से लेकर हवाई अड्डे, सड़कें और स्टेडियमों को प्राइवेट हाथों में देकर सरकार पैसे जुटाएगी. बड़ी बात यह है कि इस योजना का आधे से ज्यादा हिस्सा सड़क और रेलवे क्षेत्र से जुड़ा है.

सरकार का कहना है कि इन बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में निजी कंपनियों को शामिल करते हुए संसाधन जुटाए जाएंगे और संपत्तियों का विकास किया जाएगा. निजी निवेश हासिल करने के लिए चेन्नई, भोपाल, वाराणसी और वडोदरा सहित भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के करीब 25 हवाई अड्डे, 40 रेलवे स्टेशनों, 15 रेलवे स्टेडियम और कई रेलवे कॉलोनी की पहचान की गई है. इन्हें निजी क्षेत्र के निवेश से विकसित किया जायेगा.

रेलवे में अनुमानित 1.52 लाख करोड़ रुपए के मौद्रिकरण परियोजना में क्या-क्या शामिल है?

  • 400 रेलवे स्टेशन
  • 90 यात्री ट्रेन
  • 741 किलोमीटर लंबा कोंकण रेलवे
  • 15 रेलवे स्टेडियम
  • और रेलवे कॉलोनियां

आकाश, पाताल और जमीन सब बेच डालेंगे पीएम मोदी- कांग्रेस

एनएमपी की घोषणा को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकाश, पाताल और जमीन सब बेच डालेंगे.  पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘60 लाख करोड़ रुपए की देश की संपत्ति की सेल- सड़क, रेल, खदान, दूरसंचार, बिजली, गैस, हवाईअड्डे ,बंदरगाह,खेल स्टेडियम…यानी मोदी जी….आसमान, ज़मीन और पाताल सब बेच डालेंगे. बीजेपी है तो देश की संपत्ति नहीं बचेगी.’’

केंद्र की मौद्रीकरण योजना जन-विरोधी- तृणमूल कांग्रेस

वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि केंद्र की राष्ट्रीय मौद्रीकरण योजना (एनएमपी) ‘साठगांठ वाले पूंजीपतियों की तरफ से सरकार का निजीकरण’ करने का उदाहरण है और इस ‘जन-विरोधी फैसले’ को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए. राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक सुखेंदु शेखर राय ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहले कभी ‘केंद्र सरकार ने इतना असहाय होकर कॉर्पोरेट जगत के सामने समर्पण नहीं किया’. उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी सरकार कॉर्पोरेट द्वारा, कॉर्पोरेट की और कॉर्पोरेट के लिए है.  साठगांठ वाले पूंजीपतियों ने सरकार का पूरी तरह निजीकरण कर दिया है.’’

यह भी पढ़ें-

Explained: सरकारी संपत्ति की फरोख्त, हाइवे, रेलवे, एविएशन और टेलीकॉम में हिस्सेदारी बेचकर मोदी सरकार 6 लाख करोड़ इकट्ठा करेगी

Explained: नए आईटी पोर्टल में आ रही खामियां और इसे लेकर अभी तक क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-Israel War: 'भारत की भूमिका, सीजफायर होना है तो...', इजरायल के राजदूत ने बताया किन शर्तों पर ईरान से रुकेगी जंग
'भारत की भूमिका, सीजफायर होना है तो...', इजरायल के राजदूत ने बताया किन शर्तों पर ईरान से रुकेगी जंग
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब खुल ही जाएगा होर्मुज स्ट्रेट! 50 दिन बाद ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, भारत-अमेरिका का साझा प्लान क्या?
अब खुल ही जाएगा होर्मुज स्ट्रेट! 50 दिन बाद ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, भारत-अमेरिका का साझा प्लान क्या?
UP Weather: यूपी में मौसम का यूटर्न, आगरा-मथुरा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में मौसम का यूटर्न, आगरा-मथुरा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
अमेरिका, इजरायल-ईरान जंग खत्म कराने को पाकिस्तान तैयार, कौन-कौन मीटिंग में होगा शामिल, जानें
अमेरिका, इजरायल-ईरान जंग खत्म कराने को पाकिस्तान तैयार, कौन-कौन मीटिंग में होगा शामिल, जानें
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
Video: लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
Embed widget