एक्सप्लोरर

Explained: नए आईटी पोर्टल में आ रही खामियां और इसे लेकर अभी तक क्या हुआ?

इनकम टैक्स का नया पोर्टल लॉन्च http://www.incometax.gov लॉन्च किया था. इस पोर्टल को लॉन्च करते हुए कहा गया था कि इसका उद्देश्य करदाताओं को सुविधाजनक और मॉडर्न तकनीक उपलब्ध करना है.

नई दिल्ली: लॉन्च होने के ढाई महीने बाद भी नए आईटी पोर्टल में खामियों को अब तक दूर नहीं किया जा सका है. इसी को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख को तलब किया था. सलिल पारेख के साथ बैठक में वित्त मंत्री नए ने आईटी पोर्टल में खामियों को लेकर गहरी निराशा जताई. इसके साथ ही उन्होंने इन्फोसिस को इसे ठीक करने के लिए 15 सितंबर तक की डेडलाइन दी है.

क्या है इनकम टैक्स का नया पोर्टल?
आयकर विभाग ने सात जून को इनकम टैक्स का नया पोर्टल http://www.incometax.gov लॉन्च किया था. इस पोर्टल को लॉन्च करते हुए कहा गया था कि इसका उद्देश्य करदाताओं को सुविधाजनक और मॉडर्न तकनीक उपलब्ध करना है. इसके साथ ही दावा किया गया था कि इस नए पोर्टल पर करदाता तत्काल इनकम टैक्स रिटर्न को प्रोसेस कर सकते हैं. इससे टैक्सपेयर्स के रिफंड जल्द जारी हो सकेंगे. 

इसके साथ ही कहा गया था कि यह मुफ्त ITR प्रीपेरेशन सॉफ्टवेयर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से उपलब्ध होगा. इसमें इंटरेक्टिव सवाल होंगे ताकि टैक्सपेयर्स टैक्स की जानकारी नहीं होने पर भी आसानी से अपने ITR दाखिल कर सकें. 

साल 2019 में इन्फोसिस को नया सिस्टम बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला था. इस नए सिस्टम के जरिए उम्मीद की जा रही थी कि रिटर्न प्रोसेस होने के टाइम को 63 दिन से घटाकर एक दिन किया जा सकेगा.

नए इनकम टैक्स पोर्टल में क्या दिक्कतें आ रही हैं?
सात जून को इसके लॉन्च के बाद से इसमें कई खामियां देखने को मिली हैं, जिसे लेकर यूजर्स लगातार शिकायत भी कर रहे हैं.शुरुआत में इनमें आधार वैरिफिकेशन के लिए ओटीपी ना आना, पासवर्ड बनाने में दिक्कत, पिछले रिटर्न का डाटा ना मिलना और रिटर्न फाइल करने जैसी दिक्कत शामिल थी.

अब इसमें गलत ब्याज जोड़, फॉर्म 16 की गलत जानकारी लेना और ट्रस्ट के लिए टैक्स छूट की जानकारी भरने में दिक्कत भी शामिल हो गई है. इसके साथ ही यूजर्स ने यह भी शिकायत की है कि  ITR-1 भरने के कई दिनों बाद तक उसे स्वीकार्य नहीं किया गया. इसके साथ ही पोर्टल के लोड होने में काफी ज्यादा समय लगने की भी शिकायत की गई.

आईटीआर पोर्टल में मौजूदा दिक्कतों के कारण चार्टर्ड अकाउंटेंट और आम करदाताओं ने रिटर्न फाइन करने की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है. पहले रिटर्न फाइल करने की तारीख को 31 जुलाई से 30 सितंबर तक बढ़ाया जा चुका है. आम करदाता के साथ साथ कंपनियों के लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई जा चुकी है. ट्रांसफर प्राइसिंग सर्टिफिकेट दाखिल तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है.  30 जून, 2021 को समाप्त हुई तिमाही के लिए TDS सर्टिफिकेट जारी करने की लास्ट डेट 15 अगस्त थी. विवाद से विश्वास योजना के तहत डिक्लेरेशन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है.

पोर्टल की दिक्कतों पर सरकार ने कैसे हस्तक्षेप किया ?
जून में पोर्टल लॉन्च होने के अगले दिन वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, '' आयकर विभाग का ई-फाइिलंग पोर्टल 2.0, जिसका लंबे वक्त से इंतजार था, सोमवार रात 10.45 पर लॉन्च हो गया. लेकिन इसमें गड़बड़ियां सामने आ रही हैं और शिकायतें मिल रही हैं. आशा है कि इन्फोसिस और नंदन नीलेकणि, प्रदान की जा रही सेवा की गुणवत्ता के मामले में हमारे करदाताओं को निराश नहीं करेंगे. करदाताओं के लिए अनुपालन में आसानी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए.''

वित्त मंत्री के ट्वीट के जवाब में इन्फोसिस के मुखिया नंदन नीलेकणि ने लिखा, ''नया ई-फाइलिंग पोर्टल फाइलिंग प्रक्रिया को आसान करेगा और अंतिम उपयोगकर्ता के अनुभव को बढ़ाएगा. निर्मला सीतारमण जी, हमने पहले दिन कुछ तकनीकी मुद्दों को देखा है, और उन्हें हल करने के लिए काम कर रहे हैं. इंफोसिस को इन शुरूआती गड़बड़ियों पर खेद है और उम्मीद है कि सिस्टम इस सप्ताह के भीतर ठीक हो जाएगा.''

इसके बाद भी लगातार दिक्कतों के चलते आईटी विभाग को मैनुअल रिटर्न फाइलिंग की इजाजत देनी पड़ी. इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तरीके से रिटर्न फाइल करने की तारीख भी आगे बढ़ानी पड़ी. लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद रविवार को आईटी विभाग ने ट्वीट किया, ''वित्त मंत्रालय ने इन्फोसिस के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सलिल पारेख को 23 अगस्त को तलब किया है. पारेख को वित्त मंत्री के समक्ष बताना होगा कि कैसे इस ई-फाइलिंग पोर्टल में समस्याएं जारी हैं. 21 अगस्त से तो यह पोर्टल उपलब्ध नहीं है. आयकर रिटर्न दाखिल करने के इस नए पोर्टल की शुरुआत सात जून को हुई थी. शुरुआत से ही इसमें दिक्कतें आ रही हैं.'' 

इसके बाद इन्फोसिस ने ट्वीट किया कि पोर्टल लाइव है. इन्फोसिस इंडिया बिजनेस ने ट्वीट किया, ''कुछ मेंटेनेंस के काम की वजह से नया आयकर पोर्टल (New IT Refund filing portal) कुछ समय के लिए डाउन था, लेकिन अब यह एक बार फिर से टैक्सपेयर्स की सर्विस के लिए लाइव हो चुका है.'' इससे पहले इन्फोसिस इंडिया बिजनेस ने ट्वीट करके कहा था कि इमरजेंसी मेंटेनेंस के लिए अनकम टैक्स पोर्टल बंद है. जैसे ही यह टैक्सपेयर्स के लिए उपलब्ध होगा, हम इसका जानकारी देंगे. 

19 जून को, इंफोसिस की 40 वीं वार्षिक आम बैठक में, सीओओ प्रवीण राव ने कहा था, “नए ई फाइलिंग पोर्टल से यूजर्स को हुई  शुरुआती असुविधा हम से बहुत चिंतित हैं और सभी मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.''

22 जून को, सीतारमण ने पारेख और प्रवीण राव सहित इंफोसिस के प्रमुख अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई थी. इस बैठक में वित्त मंत्री ने उन्हें सभी दिक्कतों को हल करने और अपनी सेवाओं में सुधार करने और प्राथमिकता पर शिकायतों का निवारण करने के लिए कहा था. इस बैठक के दौरान इंफोसिस ने कहा कि वह तकनीकी मुद्दों को ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं. कंपनी ने एक आधिकारिक बयान कहा कि कम से कम पांच मुद्द - ई-कार्यवाही, फॉर्म 15CA/15CB, TDS स्टेटमेंट्स, DSC, पिछले ITR को देखना - लगभग एक सप्ताह में हल होने की उम्मीद थी.

पिछले हफ्ते, सीतारमण ने कहा कि अगले कुछ दिनों में गड़बड़ियों को काफी हद तक ठीक कर लिया जाएगा. "मैं इंफोसिस को लगातार याद दिला रही हूं. नंदन नीलेकणी मुझे आश्वासन भेज रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में वे अधिकांश समस्याओं का समाधान कर देंगे."

यह भी पढ़ें-
Covid Vaccine: देश में अबतक 1.6 करोड़ लोगों ने समयसीमा के अंदर नहीं ली दूसरी डोज़, सबसे ज्यादा बुजुर्ग शामिल
Afghanistan News: ब्रिटेन ने आज अफगानिस्तान पर जी-7 देशों की बैठक बुलाई, UNHRC ने भी बुलाया विशेष सत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget