एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Questioning: चौथे दिन राहुल गांधी से करीब 12 घंटे हुई पूछताछ, ED ने आज फिर बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को एजेंसी ने मंगलवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है.

National Herald Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को नेशनल हेराल्ड (National Herald) न्यूज़ पेपर से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से पूछताछ की. उनसे करीब 12 घंटे की पूछताछ हुई. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी को मंगलवार को भी ईडी ने बुलाया है. उनसे पिछले सप्ताह लगातार तीन दिन पूछताछ हुई थी.

राहुल गांधी आज सुबह 11 बजकर करीब पांच मिनट पर मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे. केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय के आसपास पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया है और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत पाबंदियां लागू है.

राहुल गांधी करीब तीन बजकर 30 मिनट पर लंच के लिए ईडी दफ्तर से बाहर निकले और लगभग एक घंटे के बाद फिर ईडी कार्यालय पहुंचे. इसके बाद फिर पूछताछ शुरू हुई. राहुल रात में करीब 12 बजकर 45 मिनट पर ईडी ऑफिस से निकले.

पिछले हफ्ते भी हुई लंबी पूछताछ

पिछले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिन ईडी के अधिकारियों ने राहुल गांधी से 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी, जिस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किये गए थे.

उन्हें गत शुक्रवार को फिर से जांच एजेंसी के समक्ष पेश होना था, लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अपनी मां सोनिया गांधी के बीमार होने के कारण ईडी के जांच अधिकारी को पत्र लिख कर उन्हें शुक्रवार (17 जून) के लिए निर्धारित पूछताछ से छूट देने का अनुरोध किया था. ईडी ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया था और 20 जून को पेश होने के लिए कहा था.

सोनिया गांधी को भी बुलाया गया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड-19 से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ईडी ने सोनिया गांधी को इसी मामले में 23 जून को तलब किया है.

समझा जाता है कि ‘यंग इंडियन’ की स्थापना, ‘नेशनल हेराल्ड’ के संचालन और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को कांग्रेस द्वारा दिए गए कर्ज और मीडिया संस्था के भीतर पैसे के ट्रांसफर से जुड़े सवाल राहुल गांधी से पूछे गए गए हैं.

‘यंग इंडियन’ के प्रवर्तकों और शेयरधारकों में सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कुछ अन्य नेता शामिल हैं. कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को भाजपा नीत केंद्र सरकार की विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की राजनीति करार दिया है.

इसी सिलसिले में कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. उनके सामने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान पार्टी के कुछ सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस के कथित दुर्व्यवहार और ‘अग्निपथ’ योजना का मुद्दा उठाया.

Sonia Gandhi Health Updates: सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी, 12 जून को हुई थीं भर्ती

Agnipath Scheme: राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, अग्निपथ योजना और राहुल गांधी से पूछताछ के मुद्दे उठाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest In Delhi LIVE: 'जिन छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, हमारे सांसद उनसे मिलने जाएंगे', CJP के संसद मार्च पर बोले अखिलेश यादव
LIVE: 'जिन छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, हमारे MP उनसे मिलने जाएंगे', CJP के संसद मार्च पर बोले अखिलेश
Sonam Wangchuk Letter: CJP 'संसद मार्च' के दौरान भारी बवाल के बीच सोनम वांगुचक ने लिखा एक और लेटर, कहा- 'मुझे हॉस्पिटल छोड़ने...'
CJP 'संसद मार्च' के दौरान भारी बवाल के बीच सोनम वांगुचक ने लिखा एक और लेटर, कहा- 'मुझे हॉस्पिटल छोड़ने...'
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget