एक्सप्लोरर

प्रेमिका से शादी के लिए बुलेट की चोरी, नासिक में बेचने गया तो पुलिस ने धर दबोचा

Bike theft:कस्तूरबा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल आव्हाड ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े यह दोनों बंटी और बबली की जोड़ी बुलेट बाइक चुराते थे.

Nashik News: मुंबई के बोरीवली पूर्व में कस्तूरबा पुलिस ने बुलेट बाइक चोरी के मामले में बंटी और बबली की जोड़ी को गिरफ्तार किया है. ये मुंबई से बुलेट चुराकर नासिक में ले जाकर बेच देते थे. कस्तूरबा पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 3 बुलेट जब्त की हैं. आरोपी बंटी चोरी करता है और बबली कॉल सेंटर में काम करती है. दोनों बुलेट चुराकर आधी रात को मुंबई से नासिक ले जाते थे. वहां जाकर बुलेट को महज़ 20 से 25 हजार में बेंचकर एंजॉय करते थे.

कस्तूरबा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल आव्हाड ने बताया कि, पुलिस के हत्थे चढ़े ये दोनों बंटी और बबली की जोड़ी बुलेट बाइक चुराते थे. दोनों प्रेमी किराए के घर मे रहते हैं. महेश खापरे उर्फ़ बंटी तो पेशेवर चोर है, जबकि बंटी की बबली यानी सकीना गोसी कॉल सेंटर में काम करती है. दरसअल कस्तूरबा पुलिस को राजेन्द्र नगर इलाके की एक सोसाइटी से बुलेट चोरी होने की शिकायत मिली थी. बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक टीम बनाई गई थी.

पुलिस कांस्टेबल दो दिन तक लगातार रख रहा था नजर

पुलिस टीम ने राजेन्द्र नगर इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा. पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे के पास एक कांस्टेबल को लगातार 2 दिन तक नजर रखने को कहा. इस दौरान पुलिस को एक प्रेमी जोड़ा दिखाई दिया. जो बुलेट चुराकर मुंबई से नासिक जा रहा था. पुलिस अधिकारी फुटेज की मदद से नासिक पहुंचे. जांच में पता चला कि ये दोनों एक बुलेट बाइक को 20 से 25 हजार में बेचते देते हैं. उस पैसे से ये एंजॉय करते और बाकी पैसे शादी के लिए जमा करते जा रहे थे.

किराए के घर पर रहते है बंटी और बबली

पुलिस ने बंटी और बबली के अलावा उनकी मदद करने वाले ललित पवार नाम के लड़के को भी गिरफ़्तार किया है. पकड़े गए 3 आरोपियों में महेश लालचंद्र खापरे (27) सकीना बानो मोहम्मद अनीस गोसी (22) और ललित किसन पवार (19) शामिल हैं.

महेश उर्फ़ बंटी ने कस्तूरबा पुलिस को बताया कि वह राजेन्द्र नगर इलाके में सकीना के साथ किराए के घर में रहता है. रात करीब 1 बजे दोनों साथ में निकलते थे. घर से थोड़ी दूर आसपास की सोसाइटी में बुलेट खड़ी रहती थी. उसे वह कुछ दूर घसीटते हुए लेकर जाते थे और बाद में बिना चाभी के डायरेक्ट स्टार्ट कर दहीसर शांतिवन की तरफ जाकर बुलेट को कोने में लगा देते थे. चोरी को अंजाम देने के बाद घर आकर सो जाते थे. रात करीब 4 बजे वह दोनों फिर उठकर चोरी की बुलेट को नासिक चलाकर ले जाते और वहां बेच देते थे. 

ये भी पढ़ें-Andhra Pradesh Capital: आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी विशाखापट्टनम, मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget