एक्सप्लोरर

पीएम मोदी 22 फरवरी को करेंगे असम और बंगाल का दौरा, कई योजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी राज्यों असम और पश्चिम बंगाल का 22 फरवरी को दौरा करेंगे. इस मौके पर वो तेल व गैस क्षेत्र के साथ रेलवे की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी को चुनावी राज्यों असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे जहां वह तेल व गैस क्षेत्र के साथ रेलवे की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी सोमवार को पहले असम के धेमाजी में आयोजित एक समारोह में तेल व गैस क्षेत्र की महत्वपूर्ण योजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. उसके बाद पश्चिम बंगाल के हुगली में कई रेल परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे.

प्रधानमंत्री धेमाजी इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे

असम में प्रधानमंत्री जिन तेल व गैस परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे उनमें बोंगाईगांव स्थित इंडियन ऑयल की इंडमैक्स (आईएनडीएमएएक्स) इकाई, डिब्रूगढ़ के मधुबन स्थित ऑयल इंडिया लिमिटेड का सहायक टैंक फार्म और तिनसुकिया के हेबेडा गांव का गैस कंप्रेसर स्टेशन शामिल है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री धेमाजी इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे और सुआलकुची इंजीनियरिंग कॉलेज की अधारशिला भी रखेंगे. पीएमओ के मुताबिक इन परियोजनाओं से ऊर्जा सुरक्षा और समृद्धि के क्षेत्र में एक युग की शुरुआत होगी और इनसे स्थानीय युवकों के लिए रोजगार की संभावनाओं के द्वार खुलेंगे.

विस्तारित खंड के निर्माण पर 464 करोड़ रुपये की लागत आई है

इस अवसर पर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित रहेंगे. पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नोआपाड़ा और दक्षिणेश्वर के बीच मेट्रो की विस्तारित सेवा का उद्घाटन करेंगे और इस खंड पर हरी झंडी दिखाकर पहली ट्रेन को रवाना करेंगे. लगभग 4.1 किलोमीटर लंबे इस विस्तारित खंड के निर्माण पर 464 करोड़ रुपये की लागत आई है. यह पूरा खर्च केंद्र सरकार ने वहन किया है.

इसके अलावा प्रधानमंत्री दक्षिण पूर्व रेलवे के 132 किलोमीटर लंबे खड़गपुर-आदित्यपुर तीसरी लाइन परियोजना के तहत कलाईकुंडा और झाड़ग्राम के बीच 30 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन करेंगे. कलाईकुंडा और झाड़ग्राम के बीच चार स्टेशनों को पुन:विकसित किया गया है. इस दौरान प्रधानमंत्री पूर्वी रेलवे के हावड़ा- बैंडेल-अजीमगंज खंड के तहत अजीमगंज और खारगराघाट रोड के बीच दोहरीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. साथ ही वह डानकुनी और बारुईपाड़ा के बीच चौथी लाइन और रसूलपुर और मागरा के बीच तीसरी रेल लाइन सेवा का लोकार्पण करेंगे.

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं

पीएमओ के मुताबिक इन परियोजनाओं से लोगों को समय की बचत के साथ बेहतर परिवहन सेवा मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बल मिलेगा. असम और पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं. असम में जहां भाजपा सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी है, वहीं पश्चिम बंगाल में उसका लक्ष्य सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाना है.

यह भी पढ़ें.

प्रियंका गांधी ने कहा- पीएम किसानों के आंसू नहीं पोछ पाए, उनकी राजनीति सिर्फ अपने खरबपति मित्रों के लिए है

डिप्रेशन से निकलने में सचिन ने की थी विराट कोहली की मदद, अब मास्टर ब्लास्टर बोले- मुझे तुम पर गर्व है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget