एक्सप्लोरर

'जादू की झप्पी' पर पीएम मोदी का निशाना, कहा- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने की जल्दी है

राहुल गांधी के इस बयान पर भी पीएम मोदी ने पलटवार किया कि जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर संसद में मुझे 15 मिनट बोलने दिया जाए पीएम मोदी खड़े नहीं हो पाएंगे.

नई दिल्ली: आज लोकसभा में भाषण के बाद गले मिलने को लेकर राहुल गांधी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने निशाना साधा. पीएम मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने की जल्दी है. पीएम मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें उठने के लिए कहा था और ये अहंकार दिखाता है. वहीं राहुल गांधी के आंख मारने पर तंज करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके आंखों के खेल को पूरा देश टीवी पर देख रहा है.

देश को कांग्रेस ने अस्थिरता में धकेला: पीएम मोदी

संख्याबल वाले सोनिया गांधी के बयान पर भी प्रधानमंत्री ने जोरदार पलटवार किया. दरअसल सोनिया गांधी ने कहा था कि कौन कहता है कि हमारे पास संख्याबल नहीं है. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि ये सोनिया गांधी का अहंकार है. सोनिया गांधी को 'अहंकारी' बताते हुए उन्होंने 1999 का जिक्र करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार एक वोट से गिराई गई. देश को कांग्रेस ने अस्थिरता में धकेला.

मैं खड़ा भी हूं और चार साल के अपने काम के बल पर अड़ा भी हूं: पीएम मोदी

इसके साथ ही राहुल गांधी के उस बयान पर भी पीएम मोदी ने पलटवार किया कि जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर संसद में मुझे 15 मिनट बोलने दिया जाए पीएम मोदी खड़े नहीं हो पाएंगे. इसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''मैं खड़ा भी हूं और चार साल के अपने काम के बल पर अड़ा भी हूं.'' अपने भाषण में कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस का साथ मतलब हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी ले डूबेंगे. कांग्रेस के साथी दलों का डूबना तय है. कांग्रेस जमीन से कट चुकी पार्टी है.''

राहुल गांधी के भागीदार वाले बयान पर भी पीएम मोदी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, ''हम देश के किसानों की पीड़ा के भागीदार हैं, गरीबों के दुख के भागीदार हैं. हम चौकीदार भी हैं, भागीदार भी हैं, इस पर हमें गर्व है, लेकिन हम सौदागर या ठेकेदार नहीं है.''

2019 और 2024 में चुनाव जीतने का दावा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''आजकल शिव भक्ति की बातें हो रही हैं और मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि साल 2024 में आप फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाएं.''

डोकलाम के मुद्दे पर भी राहुल को घेरा 

डोकलाम के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, ''यहां पर डोकलाम की चर्चा हुई, मैं मानता हूं कि जिस विषय की जानकारी नहीं है कभी-कभी उस पर बोलने से बात उल्टी पड़ जाती है. इससे व्यक्ति का नुकसान कम और देश का नुकसान ज्यादा होता है. जब सारा देश, सारा तंत्र एकजुट होकर डोकलाम के विषय पर अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाल रहा था तब वे (राहुल गांधी) चीन के राजदूत के साथ बैठते हैं...बाद में कभी ना तो कभी हां. कोई कहता था मिले, कोई कहता था नहीं मिले. कांग्रेस प्रवक्ता ने तो पहले साफ मना किया कि उनके नेता चीनी राजदूत से नहीं मिले लेकिन फिर एक प्रेस विज्ञप्ति आ गई. फिर कांग्रेस बोलने को मजबूर हो गई कि हां मुलाकात हुई थी.’’

मैं कौन होता हूं जो आपकी आंख में आंख डाल सकूं 

राहुल गांधी ने आज कहा था प्रधानमंत्री नर्वस दिख रहे हैं वो मेरी आंख में आंख नहीं डाल सकते. प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी की बात का जवाब देते हुए कहा, ''यहां कहा गया कि प्रधानमंत्री अपनी आंख मेरी आंख में नहीं डाल सकते. ये बात सही, हम कौन होते हैं जो आपकी आंख में आंख डाल सकते हैं. आप तो नामदार हैं, हम कामदार हैं, हम गरीब परिवार के बेटे हैं. इतिहास गवाह है सुभाष चंद्र बोस ने मोरारजी देसाई, जयप्रकाश नारायण, चौधरी चरण सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल, चंद्रशेखरजी यहां तक कि प्रणब मुखर्जी ने आंख में आंख डालने की कोशिश की तो उनके साथ क्या किया गया? मैं सारा कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख सकता हूं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget