एक्सप्लोरर

पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल का आरोप, ‘बीजेपी में शामिल होने के लिए करोड़ का ऑफर था’

पाटीदार समाज के दो नेता रेशमा पटेल और वरुण पटेल पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. वहीं, ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर आज कांग्रेस में शामिल होंगे.

गांधीनगर: गुजरात में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं. ऐसे में राज्य में खरीद फरोख्त के आरोपों का दौर शुरु हो चुका है. हार्दिक पटेल के करीबी और पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल ने मीडिया के सामने आकर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. नरेंद्र पटेल का दावा है कि बीजेपी में शामिल होने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई थी, जिसमें से दस लाख रुपये उन्हें मिल चुके हैं. गुजरात: हार्दिक के करीबी निखिल सवानी ने छोड़ी BJP, बोले- ‘गलत फैसला था’ नरेंद्र पटेल ने कल मीडिया के सामने आकर पांच सौ के नोटों की गड्डियां दिखाईं और आरोप लगाया कि बीजेपी ने उन्हें 10 लाख रुपए दिए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक के सबसे बड़े करीबी वरुण पटेल के जरिए ये पैसा दिया गया था. नरेंद्र पटेल के मुताबिक उन्हें 10 लाख रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए और बाकी के 90 लाख रुपए सोमवार को मिलने वाले थे. वहीं, नरेंद्र पटेल के इन आरोपों के बाद वरुण पटेल ने कहा कि अगर एक करोड़ देने की बात हुई था तो नरेंद्र पटेल पूरे एक करोड़ लेने के बाद पीसी करता. पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल आरोप लगाने से कुछ घंटे पहले ही पूरे ताम-झाम के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन कैलेंडर पर दिन बदलने से पहले ही नरेंद्र पटेल की पहचान बदल गई. बीजेपी का दामन छोड़ते ही  नरेंद्र पटेल ने मीडिया के कैमरों के सामने बीजेपी पर कई संगीन आरोप लगाए. नरेंद्र पटेल का दावा है कि उन्हें गुजरात के ही दूसरे पाटीदार नेता यानि वरुण पटेल ने बीजेपी में शामिल होने के लिए एक करोड़ रुपये देने की बात कही थी. लेकिन वरुण पटेल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को साज़िश और नरेंद्र पटेल को कांग्रेस का एजेंट बता दिया. आपको बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनावों की रणभेरी किसी भी पल बज सकती है, जिसमें पाटीदार समाज निर्णायक भूमिका में होगा. पाटीदारों को अपने-अपने पाले में लाने के हर दिन शह और मात का खेल चल रहा है. पाटीदार समाज के दो नेता रेशमा पटेल और वरुण पटेल पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. वहीं, ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर आज कांग्रेस में शामिल होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget