एक्सप्लोरर

नारकोटिक्स टेरर फंडिंग मामला: NIA ने हिज्बुल के आतंकियों समेत 10 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की

इन दस में से सात को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं दो लोग फरार बताए जा रहे हैं जबकि हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर रियाज नायकू मारा जा चुका है.

नई दिल्ली: नारकोटिक्स टेरर फंडिंग मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आज हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ 14000 पेजों का आरोप पत्र पंजाब की विशेष स्थित मोहाली की विशेष अदालत के सामने पेश किया. इनमें से सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. दो लोग फरार बताए गए हैं जबकि हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर रियाज नायकू मारा जा चुका है.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया के विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत यह मुकदमा एनआईए ने 25 अप्रैल 2020 को दर्ज किया था. इसके पहले इस मामले में पंजाब की अमृतसर पुलिस ने अपराधिक मुकदमा दर्ज किया था. इसके आधार पर जांच एनआईए को सौंपी गई थी.

जिन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है उनमें जम्मू कश्मीर का पुलवामा निवासी हिलाल अहमद, पंजाब के अमृतसर निवासी विक्रम सिंह, मनिंदर सिंह, रंजीत सिंह, गगनदीप सिंह और पंजाब के गुरदासपुर इलाके के निवासी जसवंत सिंह और रंजीत सिंह शामिल हैं. इन सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अमृतसर निवासी इकबाल सिंह और अनंतनाग का रहने वाला जफर हुसैन भट्ट फरार बताए गए हैं. इनमें जफर हुसैन इस समय पाकिस्तान में बताया जाता है. मामले का दसवां आरोपी और आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर रियाज अहमद नायकू को मारा जा चुका है.

एनआईए को जांच के दौरान पता चला कि यह पूरा मामला नारको टेररिज्म से जुड़ा हुआ है और इस मामले में भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले ट्रेड व्यापार के जरिए पाकिस्तान में बैठे हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर आतंक की नई कहानी लिख रहे थे और नारकोटिक्स के बदले मिलने वाली रकम को आतंक फैलाने के लिए आतंकवादियों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे. जांच के दौरान पता चला कि इस मामले में गिरफ्तार हिलाल अहमद जो अमृतसर 29 लाख रुपए लेने आया था, वास्तव में वह आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का सदस्य था और हिज्बुल मुजाहिदीन के मारे गए कमांड रियाज अहमद नायकू का खासम खास भी बताया जाता है.

जांच के दौरान एनआईए को पता चला कि बॉर्डर ट्रेड के जरिए हीरोइन की छह खेपे भारत भेजी गई. होता यह था कि ट्रेड के जरिए जो सामान भारत में आता था उसी में नशीला पदार्थ छुपाकर भेजा जाता था. ट्रेड के जरिए जो सामान आया है उसका पैसा दिखाने के लिए वापस पाकिस्तान भेजा जाता था जबकि नारकोटिक्स से होने वाले फायदों को आतंक के लिए आतंकवादियों तक पहुंचाया जाता था. पूरा मामला ट्रेड से इसलिए जुड़ा हुआ था क्योंकि नारकोटिक्स ट्रेड के जरिए आने वाले सामान के जरिए ही भारत में पहुंच रहा था.

एनआईए ने इस मामले में कुल 15 जगहों पर छापेमारी की थी और छापेमारी के दौरान लगभग एक करोड़ रुपए की रकम और 8 वाहन जब्त किए थे. इस छापेमारी के दौरान अनेक ऐसे दस्तावेज भी बरामद हुए थे जिनसे पता चलता था कि मामले के आरोपियों द्वारा बेनामी संपत्ति भी खरीदी गई है.

एनआईए ने पूरे मामले की जांच के बाद आज अपना आरोप पत्र मोहाली की विशेष अदालत के सामने पेश कर दिया इस मामले में फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच अभी भी जारी है. ध्यान रहे कि इसके पहले अटारी बॉर्डर पर 532 किलो हेरोइन भी जप्त की गई थी और इस बारे में भी एनआईए ने एक अलग से मुकदमा दर्ज किया हुआ है और उस मामले में भी जांच जारी है.

PMO सहित दूसरे टॉप दफ्तरों में सेंध लगाने की फिराक में था चीन, चीनी युवती से पूछताछ में हुआ खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget