एक्सप्लोरर

PMO सहित दूसरे टॉप दफ्तरों में सेंध लगाने की फिराक में था चीन, चीनी युवती से पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में ये बात सामने आई है कि यह चीनी युवती चीन के टॉप खुफिया और सुरक्षा अधिकारियों के संपर्क में थी. पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने युवती और उसके साथी को गिरफ्तार किया था.

नई दिल्ली: चीन अपने भारतीय जासूसी नेटवर्क के जरिए प्रधानमंत्री कार्यालय समेत भारत के टॉप कार्यालयों मे सेंध लगाने की तैयारी में था. यह खुलासा दिल्ली में पकड़ी गई चीनी युवती और उसके साथियों से पूछताछ के दौरान सामने आया है. इस चीनी युवती को अहम दस्तावेज चीनी भाषा मे ट्रांसलेट कर चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के एक लीडर की पत्नी को भेजने थे. यह चीनी युवती चीन के टॉप खुफिया और सुरक्षा अधिकारियों के संपर्क में थी.

दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने एक चीनी युवती को गिरफ्तार किया था जिसका नाम क्विवसी था और ये इसी साल फरवरी महीने मे भारत आई थी. ये युवती एमजेड फार्मा गुरूगांव में कथित कर्मचारी के तौर पर काम कर रही थी. पिछले महीने जब एक सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसे इसके नेपाली साथी शेरबहादुर और एक पत्रकार राजीव शर्मा के साथ गिरफ्तार किया तो सनसनीखेज खुलासे हुए.

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, जब इस चीनी युवती से पूछताछ की गई तो पता चला कि चीनी खुफिया एजेंसियों की प्रधानमंत्री कार्यालय समेत भारत के टॉप नेताओं और अधिकारियों के कार्यालयों मे भी सेंध लगाने की योजना थी. इसके लिए क्विवसी को कोलकाता की एक प्रभावशाली महिला से खुद चीनी महाबोधि टेंपल के प्रमुख मौंक ने मिलवाया था.

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पता चला कि क्विवसी को कहा गया था कि यह महिला जो दस्तावेज उसे देगी उसे उसका ट्रांसलेशन चीनी भाषा मे कर के चीन के कुछ बडे अधिकारियों समेत कम्यूनिस्ट पार्टी के एक लीडर की पत्नी मिसेज डिंग और मिस्टर चाऊ को भेजने है. दिलचस्प यह है कि इन टॉप कार्यालयों में सूचना लेने का बाकायदा एक फॉर्मेट तैयार किया गया था जिसमें ग्रेडिंग के हिसाब से जानकारी देने को कहा गया था. कार्यालय का नाम, अधिकारी का नाम, अधिकारी का पद, कार्यालय में कितना प्रभावशाली है, काम कराने में कितना तेज इस तरह की जानकारी देने के कहा गया था.

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान यह भी पता चला कि चीनी जासूसी के बदले क्विवसी को भारत में एक लाख रुपये  दिए जाते थे और इस बात की जांच की जा रही है कि दक्षिण दिल्ली के जिस मकान में क्विवसी रहती थी उसका 50 हजार रुपये किराया चीन का हैड मौंक देता था.

क्विवसी का साथी शेरबहादुर नेपाली है और ड्राइवरी का काम करता है. लेकिन पिछले साल इस नेपाली ड्राइवर को चीनी नेटवर्क ने अपनी गुरूगांव की एक कंपनी मे डायरेक्टर बना दिया. जबकि इसकी तनख्वाह मात्र 15 हजार रुपये थी औऱ इसका काम चीन के लिए काम करने वाले लोगों को क्विवसी के कहने पर सूचनाएं देने के बदले पैसा पहुंचाना था. पत्रकार राजीव शर्मा को भी इस नेपाली ने पैसे पहुंचाये थे.

इस चीनी नेटवर्क के खुलासे के दौरान जो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए है उनकी गहन जांच का काम जारी है और अब तक की जांच के दौरान पता चला है कि क्विवसी चीनी खुफिया एजेंसी के अनेक टॉप अधिकारियों के संपर्क में थी जिनमें नेशनल सिक्योरिटी कमीशन का डायरेक्टर जनरल भी शामिल है.

चीनी युवती और उसके साथियों की पूछताछ के दौरान हुए खुलासे से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और खुफिया एजेंसियों ने बयान के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. साथ ही इस मामले में  कोलकाता समेत अनेक जगहों पर कई लोगों से पूछताछ का काम जारी है.

ध्यान रहे कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले महीने एक पत्रकार राजीव शर्मा समेत चीनी युवती और उसके नेपाली साथी शेर बहादुर को गिरफ्तार किया था तीनों अभी भी तिहाड़ जेल में है.

बढ़ते साइबर खतरों और हमलों के बीच भारत जल्द लागू करेगा नई साइबर सुरक्षा नीति 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR का थर्ड फेज शुरू, इन केंद्र शासित समेत 19 राज्यों में चल रही प्रक्रिया, जानें कैसे भरे जा रहे फॉर्म
SIR का थर्ड फेज शुरू, इन केंद्र शासित समेत 19 राज्यों में चल रही प्रक्रिया, जानें कैसे भरे जा रहे फॉर्म
दुश्मनों की खैर नहीं! DRDO ने किया विध्वंसक 'हाई कैलिबर बम' का सफल टेस्ट
दुश्मनों की खैर नहीं! DRDO ने किया विध्वंसक 'हाई कैलिबर बम' का सफल टेस्ट
West Bengal Govt: पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी धमाका! 35 मंत्री एक साथ लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी धमाका! 35 मंत्री एक साथ लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
‘लोगों को पत्थर फेंककर नहीं, बल्कि…’, सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर अटैक को लेकर बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर
‘लोगों को पत्थर फेंककर नहीं, बल्कि…’, सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर अटैक को लेकर बोले शशि थरूर

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
शिव की जय जयकार से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैलाश खेर ने बांधा समां; दिखा अद्भुत नजारा
शिव की जय जयकार से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैलाश खेर ने बांधा समां; दिखा अद्भुत नजारा
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
SIR का थर्ड फेज शुरू, इन केंद्र शासित समेत 19 राज्यों में चल रही प्रक्रिया, जानें कैसे भरे जा रहे फॉर्म
SIR का थर्ड फेज शुरू, इन केंद्र शासित समेत 19 राज्यों में चल रही प्रक्रिया, जानें कैसे भरे जा रहे फॉर्म
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
Embed widget