एक्सप्लोरर

बिहार: घर में विस्फोट होने से पांच की मौत, 15 घायल

इस हादसे में मरने वाले मुन्ना पंडित के परिजनों सहित अन्य स्थानीय लोगों ने पटाखे के अवैध कारोबार को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

बिहारशरीफ: नालंदा जिले में सोहसराय के एक मोहल्ले में मकान में बीती रात विस्फोट होने से तीन बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 अन्य घायल हो गए. सोहसराय थाना अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने बताया है कि इस हादसे में मरने वालों में मोहम्मद सरफ़राज़ की छोटी बेटी सुमेरा, तनिक फातिमा, उनका बेटा सरताज, बहन शाइस्ता व एक अन्य व्यक्ति मुन्ना पंडित शामिल हैं. इस हादसे में मारे गए बच्चों की उम्र एक महीने से चार साल के बीच थी.

उन्होंने बताया कि ''इस हादसे में घायल हुए लोगों में पांच की स्थिति गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है जबकि बाकी अन्य का इलाज जिला सदर अस्पताल में हो रहा है.''

थाना अध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि हादसे में घायल सरफराज अपने किराए के मकान में पटाखों का अवैध कारोबार किया करता था. इस हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी त्यागराजन और पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और बचाव एवं राहत कार्य शुरू करवाया.

इस हादसे में मरने वाले मुन्ना पंडित के परिजनों सहित अन्य स्थानीय लोगों ने पटाखे के अवैध कारोबार को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह विस्फोट सरफराज के घर में मौजूद पटाखों से हुआ या अन्य किसी शक्तिशाली विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget